फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHM Kerala Recruitment 2022 for the posts of staff nurse know how to apply sarkari naukri

NHM Kerala Recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हजार से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन

Sun, 13 Mar 2022 06:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 06:43 PM IST
सार

NHM Kerala Recruitment 2022: केरल एनएचएम भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में बीएससी नर्सिंग या जीएनएम और शिक्षा के बाद 1 मार्च, 2022 तक एक साल का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन
NHM Kerala Recruitment 2022 for the posts of staff nurse know how to apply sarkari naukri
NHM Kerala Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

NHM Kerala Recruitment 2022: सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (CMD) केरल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cmdkerala.net पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NHM Kerala Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
केरल में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च, 2022 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इस तारीख तक शाम 5 बजे तक अपना आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी समय से पहले ही अपना आवेदन कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NHM Kerala Recruitment 2022: 1506 पदों पर होंगी भर्तियां
केरल एनएचएम भर्ती के माध्यम से कुल 1506 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को त्रिवेंद्रम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

NHM Kerala Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
केरल एनएचएम भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में बीएससी नर्सिंग या जीएनएम और शिक्षा के बाद 1 मार्च, 2022 तक एक साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। 

NHM Kerala Recruitment 2022: आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 325 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। आवेदकों का चयन योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

NHM Kerala Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आधिकारिक केरल एनएचएम भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट  cmdkerala.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed