फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHM Godda Recruitment 2026: Applications Open for 64 Vacancies, Opportunities for 10th Pass to Graduates

Jharkhand NHM Vacancy: 10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, गोड्डा में निकली कई पदों पर भर्ती

Thu, 06 Aug 2026 05:41 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 06 Aug 2026 05:41 PM IST
सार

NHM Godda Recruitment 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य सोसायटी, गोड्डा ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 64 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, नर्सिंग और ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है।

विज्ञापन
NHM Godda Recruitment 2026: Applications Open for 64 Vacancies, Opportunities for 10th Pass to Graduates
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Jharkhand NHM Vacancy 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जिला स्वास्थ्य सोसायटी, गोड्डा ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और जिला अस्पताल में संविदा आधार पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 64 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 6, यानी आज से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौन भर सकता है फॉर्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पद योग्यता
स्टाफ नर्स (SNCU/UPHC) 12वीं पास + 3 वर्षीय GNM कोर्स, झारखंड नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण, 2 साल का अस्पताल अनुभव
GNM (जिला NCD क्लिनिक) 12वीं पास + GNM कोर्स, नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण
OT टेक्नीशियन 12वीं पास + OT टेक्नीशियन डिप्लोमा/सर्टिफिकेट, 1 साल का अनुभव
ऑक्सीजन ऑपरेटर मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बीटेक, 1 साल का अनुभव
ब्लॉक डेटा मैनेजर ग्रेजुएशन + कंप्यूटर में डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा, 2 साल का अनुभव
नेत्र सहायक ऑप्टोमेट्री में 2 वर्षीय डिप्लोमा
फार्मासिस्ट फार्मेसी में डिप्लोमा, फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण, कंप्यूटर ज्ञान
वरिष्ठ टीबी लैब पर्यवेक्षक (STLS) ग्रेजुएशन + मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी डिप्लोमा, कंप्यूटर ज्ञान, ड्राइविंग लाइसेंस
रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियन 12वीं पास + रेडियोलॉजी/एक्स-रे टेक्नोलॉजी डिप्लोमा, 2 साल का अनुभव
जिला PPM समन्वयक पोस्ट ग्रेजुएशन + संबंधित क्षेत्र में 1 साल का अनुभव
मलेरिया तकनीकी पर्यवेक्षक जीव विज्ञान में स्नातक, 1 साल का अनुभव, दोपहिया लाइसेंस
TB हेल्थ विजिटर ग्रेजुएशन/12वीं (विज्ञान) + स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में अनुभव
अस्पताल/सफाई कर्मचारी 10वीं पास, अस्पताल का अनुभव वांछनीय
बहु पुनर्वास कार्यकर्ता 12वीं पास + 1.5 वर्षीय पुनर्वास प्रमाणपत्र कोर्स
क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक/मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता क्लिनिकल साइकोलॉजी/साइकियाट्रिक सोशल वर्क में एम.फिल. या संबंधित विषय में पीजी डिग्री
महामारी विज्ञानी (Epidemiologist) MBBS + जन स्वास्थ्य/महामारी विज्ञान में पीजी डिग्री/डिप्लोमा या 2 साल का अनुभव
लैब टेक्नीशियन 12वीं पास + लैब टेक्नीशियन डिप्लोमा, 1 साल का अनुभव
जिला कोल्ड चेन हैंडलर विज्ञान से 12वीं पास, कोल्ड चेन कार्य का 3 साल का अनुभव
ARSH काउंसलर मनोविज्ञान/समाज कार्य आदि में पीजी डिग्री, 1 साल का अनुभव
काउंसलर समाज कार्य, मनोविज्ञान, स्वास्थ्य प्रबंधन आदि में डिग्री, 1 साल का अनुभव
पोषण परामर्शदाता केवल महिला उम्मीदवार, फूड एंड न्यूट्रिशन/होम साइंस में पीजी डिग्री
ANM 12वीं पास + ANM कोर्स, झारखंड नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण

आयु सीमा के नियम

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा सामान्य और EWS वर्ग के लिए 35 वर्ष, BC और EBC वर्ग के लिए 37 वर्ष, सामान्य, BC और EBC वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष तथा SC/ST वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना भर्ती अधिसूचना में दिए गए नियमों के अनुसार की जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

एनएचएम गोड्डा भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें 10वीं के अंकों के लिए 10 अंक, 12वीं के अंकों के लिए 15 अंक और पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। यदि उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में उच्च योग्यता है, तो उसके लिए 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

इसके अलावा, भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा या कौशल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 40 अंक तय किए गए हैं। सभी चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार उम्मीदवारों का चयन होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • एनएचएम गोड्डा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर NHM Godda Recruitment 2026 या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले New Registration करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांच लें और यदि शुल्क लागू हो तो उसका भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed