{"_id":"60c34a178ebc3e7a8b5dd660","slug":"nhm-bhopal-recruitment-2021-dental-surgeon-51-posts-on-offer-sams-co-in-apply-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम भोपाल भर्ती 2021: 51 पदों पर निकली है नौकरियां, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एनएचएम भोपाल भर्ती 2021: 51 पदों पर निकली है नौकरियां, जल्द करें आवेदन
Fri, 11 Jun 2021 05:13 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 11 Jun 2021 05:13 PM IST
सार
- भोपाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डेंटल सर्जन के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जॉब्स
- फोटो : Social Media
विस्तार
भोपाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डेंटल सर्जन के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 5 जून से ही हो चुकी है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। कुल रिक्तियों की संख्या 51 है।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण तिथियां
-ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 5 जून
-ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जून
-डेंटल सर्जन के कुल पद - 51
इसे भी पढ़ें-एनसीएल अपरेंटिस भर्ती 2021: 1500 रिक्तियां, 10वीं पास फौरन करें आवेदन
विज्ञापन
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बीडीएस और डीसीआई की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंटर्नशिप भी अनिवार्य तौर पर मांगी गई है। इन विभिन्न रिक्तियों के लिए 21 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि आवेदन से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-इंडियन कोस्टगार्ड भर्ती अधिसूचना जारी : तटरक्षक बल में नाविक और यांत्रिक के पदों पर मिलेगी नौकरी, ये है प्रक्रिया
इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक