फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई नौकरियां 2021: ये हैं वो 5 नौकरियां जहां आप कर सकते हैं आवेदन

Mon, 26 Apr 2021 04:12 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 26 Apr 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
New jobs 2021 government jobs sarkari naukri 5 jobs where you can apply
नौकरियां 2021 - फोटो : अमर उजाला

#पहली नौकरी


पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने लॉ क्लर्क की 160 रिक्तियां निकाली हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास एलएलबी की डिग्री है, वे इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई है। जबकि, अभ्यर्थी 12 मई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। हालांकि, अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। इन रिक्तियों के लिए 18 से 37 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी। अभ्यर्थी https://sssb.punjab.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

New jobs 2021 government jobs sarkari naukri 5 jobs where you can apply
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

#दूसरी नौकरी
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC)में कई रिक्तियां निकली हैं। यहां इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां केवल महिला इंजीनियर ग्रेजुएट के लिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन डिसीप्लीन के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 50 है। इन नौकरियों के लिए आवेदन की शुरुआत 16 अप्रैल से हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई है।

शैक्षणिक योग्यता
इन रिक्तियों के लिए संबंधित स्ट्रीम में बीई/बीटेक मांगा गया है। 27 साल तक के अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को  40,000 से रुपय से लेकर 1,40,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।

New jobs 2021 government jobs sarkari naukri 5 jobs where you can apply
जॉब्स - फोटो : Social Media

#तीसरी नौकरी
पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 490 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org के जरिए  ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई है। इन रिक्तियों के लिए 18 से 37 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 26 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुकी है।

पदों का विवरण
सहायक अभियंता / ओटी (इलेक्ट्रिकल) - 43
सहायक अभियंता / ओटी (सिविल) - 06
खाता अधिकारी - 07
सहायक प्रबंधक / एचआर - 02
सहायक प्रबंधक / आईटी - 01
मंडल लेखाकार - 10
जूनियर इंजीनियर / सब स्टेशन - 200
जूनियर इंजीनियर / सिविल -15
कनिष्ठ अभियंता / संचार - 11
टेलीफोन मैकेनिक - 15
लोअर डिवीजन क्लर्क / टाइपिस्ट -140
लोअर डिवीजन क्लर्क (अकाउंटेंट) - 40

विज्ञापन
विज्ञापन
New jobs 2021 government jobs sarkari naukri 5 jobs where you can apply
जॉब्स - फोटो : Social Media
#चौथी नौकरी
रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी  आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत  22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। नीचे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 96 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद

शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

सैलरी
ग्रेजुएट अपरेंटिस- रु. 14,000
डिप्लोमा अपरेंटिस- रु. 12,000
ट्रेड अपरेंटिस- रु. 10,000

 
विज्ञापन
New jobs 2021 government jobs sarkari naukri 5 jobs where you can apply
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

#पांचवीं नौकरी
भारतीय रेलवे के अंतर्गत आने वाली डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 1076 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 मई है। हालांकि अभी लिखित परीक्षा की तारीख तय नहीं हुई है। जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन, ऑपरेशंस एंड बीडी) पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास दसवीं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। एक्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed