NEET Admission 2021: नीट परीक्षा के अब इस कोर्स के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को लेकर नई की गई जारी, क्या आपको है जानकारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET 2021 B.Sc नर्सिंग कोर्स के अभ्यर्थियों को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है जिसमें एजेंसी ने कोर्स पूरा करने के लिए न्यूनतम आयु, न्यूनतम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और रिजर्वेशन पॉलिसी जैसे कई अहम बातों के संबंध में ये नोटिफिकेशन जारी किया है।
विस्तार
अगर आप भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा प्रत्येक वर्ष जारी आयोजित किए जाने वाले अंडर ग्रेजुएट कोर्स और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की प्रवेश परीक्षा में आवेदन करना चाहते हैं तो हाल ही में इसके एक कोर्स की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को लेकर नाटा द्वारा नई की जारी की गई है जिसके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं ताकि अगर आप भी उस कोर्स में आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना न करना पड़े लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि इन दिनों सफलता द्वारा प्रतियोगी स्टूडेंट्स की पक्की तैयारी और परीक्षा का कंप्लीट रीविजन के लिए एक फ्री-कोर्स चलाया जा रहा है जिसे जल्द से जल्द प्रतियोगी उम्मीदवारों द्वारा ज्वॉइन कर लेना चाहिए।
क्या है पूरी जानकारी
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET 2021 B.Sc नर्सिंग कोर्स के अभ्यर्थियों को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है जिसमें एजेंसी ने कोर्स पूरा करने के लिए न्यूनतम आयु, न्यूनतम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और रिजर्वेशन पॉलिसी जैसे कई अहम बातों के संबंध में ये नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार NTA की आधिकारिक साइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं जिसमें बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में एडमिशन को लेकर एनटीए द्वारा एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के संबंध में डिटेल में बताया गया है. ये क्राइटेरिया भारतीय नर्सिंग काउंसिल (INC) द्वारा जारी किया गया है.
क्या लिखा है नोटिस में
- क्राइटेरिया के मुताबिक जिस साल में उम्मीदवार बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में एडमिशन लेने के इच्छुक हैं, उनकी आयु उस वर्ष के 31 दिसंबर को न्यूनतम 17 वर्ष होनी चाहिए. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और रिजर्वेशन पॉलिसी एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस पर भी उपलब्ध हैं.
- उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता मानदंड भी पूरा करना होग. इसका मतलब यह है कि शुरुआत के लिए, एक उम्मीदवार को पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) और अंग्रेजी के विषयों में पास होना चाहिए और कक्षा 12 की क्वालिफाईंग परीक्षा में PCB में न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए.
- वे उम्मीदवार जो राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टेट ओपन स्कूल और केंद्र सरकार द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) से पास आउट हैं और उन्होंने केवल साइंस सब्जेक्ट और अंग्रेजी ही किया है, वे भी इसके लिए आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं.
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए, क्वालिफाईंग परीक्ष में पीसीबी में प्राप्त अंक 45% के बजाय 40% निर्धारित हैं.
- बीएससी नर्सिंग कोर्स की एलिजिबिलिटी के लिए कक्षा 12 में अंग्रेजी होना अनिवार्य है.
कब होनी आई नीट परीक्षा
इसके साथ ही बता दें कि NEET 2021 परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 10 अगस्त 2021 तक बढ़ा दी गई है. करेक्शन विंडो 11 अगस्त को खोली जाएगी. वहीं नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जामिनेशन 12 सितंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा.
अब कोई भी प्रतियोगी छात्र कर सकता है फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप NEET, NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।