फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA NA 2023: Notification soon, know how many lakh candidates will participate-safalta

NDA NA 2023 : नोटिफिकेशन जल्द, जानें कितने लाख उम्मीदवार लेंगे हिस्सा, आवेदन के लिए क्या योग्यता है जरूरी

Wed, 14 Dec 2022 04:34 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Wed, 14 Dec 2022 04:34 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिसम्बर के चौथे हफ्ते में इस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी। इस परीक्षा में प्रतिवर्ष 6 लाख के करीब उम्मीदवार आवेदन करते हैं। साथ ही इस परीक्षा को देश की श्रेष्ठतम परीक्षाओं में माना जाता है। इसलिए इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा का स्तर बहुत ज्यादा रहता है।

विज्ञापन
NDA NA 2023: Notification soon, know how many lakh candidates will participate-safalta
एनडीए एनए परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) व नेवल अकादमी (NA) परीक्षा 2022 के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। एनडीए कोर्स के जरिए सेना में कमिशन्ड अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं को पहले आवेदन की प्रक्रिया समझ लेनी चाहिए। आर्मी विंग में जाने के इच्छुक उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं एयरफोर्स व नेवल विंग में जाने के इच्छुक उम्मीदवार का भौतिक विज्ञान और गणित के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इस शैक्षिक योग्यता के उम्मीदवार जिनकी आयु 16 ने 19 वर्ष के बीच है वह आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा 21 दिसम्बर को इस परीक्षा के नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत की जाएगी। इस परीक्षा में प्रतिवर्ष 6 लाख के करीब उम्मीदवार आवेदन करते हैं। साथ ही इस परीक्षा को देश की श्रेष्ठतम परीक्षाओं में माना जाता है। इसलिए इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा का स्तर बहुत ज्यादा रहता है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के NDA NA Video Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। बीते वर्षों में सफलता के इसी एनडीए कोर्स के जरिए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई की है। इसलिए इस कोर्स के जरिए आप भी सेना में अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एनडीए सिलेबस 
एनडीए सैलरी 
एनडीए मॉक टेस्ट 
एनडीए पिछले प्रश्न पत्र
 

कब आयोजित होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक 21 दिसम्बर को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सेना में अधिकारी बनने के इच्छुक 12वीं पास उम्मीदवार 10 जनवरी 2023 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। 16 अप्रैल 2023 को यूपीएससी देश के विभिन्न शहरों में बनाए जाने वाले केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन कराएगा।

विज्ञापन

एनडीए के लिए जरूरी लंबाई व सीना

एनडीए परीक्षा में आवेदन करने जा रहे उम्मीदवार की लंबाई 157 सेमी से लेकर 162.5 सेमी होती है। हालांकि आरक्षित श्रेणी के युवकों को इसमें छूट दी जाती है। आवेदन के लिए उम्मीदवार का अविवाहित होना जरूरी है। साथ ही आवेदन करने वाले युवक का सीना 81 सेमी का होना चाहिए। आवेदन कर्ताओं से शुल्क के रूप में 100 रुपए की राशि ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन फीस व परीक्षा प्रक्रिया

प्रीलिम्नरी परीक्षा में गणित और सामान्य योग्यता से 120-120 सवाल पूछे जाएंगे। जिनका पूर्णांक 900 रुपए होगा। साथ ही इंटेलीजेंस एंड पर्सनॉलिटी टेस्ट भी 900 अंकों का होगा। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। जिसके फलस्वरूप एक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई मार्क काट लिया जाएगा।

क्या रहेगी एक्सपेक्टेड कटऑफ

एनडीए क्वालीफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को केवल दोनों पेपरों में 25-25 फीसद अंक लाने होते हैं। साल 2023 में परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए 900 में 349-359 अंक से लेकर 709-719 अंक तक कटऑफ रह सकती है।

हर वर्ष इतने लाख अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा

हर वर्ष 350-400 कैडेट्स के प्रशिक्षण के लिए 4 से 6 लाख तक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। इसके कम्प्टीशन स्तर का अंदाजा आप 2017 में एनडीए के लिए आए आवेदनों से लगा सकते हैं। 2017 के एनडीए 2 परीक्षा के लिए 6 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिसमें केवल 6 हजार उम्मीदवारों ने ही लिखित परीक्षा पास कर पायी और उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इन 6000 अभ्यर्थियों में 447 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू क्वालीफाई किया। इसमें भी कई अभ्यर्थी मेडिकली अनफिट करार दिए गए। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed