फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NDA is included in the toughest examinations of India-safalta

NDA Exam 2022: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल है NDA, इस बार क्यों है कटऑफ बढ़ने की उम्मीद

Wed, 03 Aug 2022 03:16 PM IST
Pragya Kashyap Media solution initiative
Media solution initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 03 Aug 2022 03:16 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के जरिए कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जाएगा।

विज्ञापन
NDA is included in the toughest examinations of India-safalta
UPSC NDA NA 2 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित होनी है।UPSC ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे थे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस प्रवेश परीक्षा के जरिए NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। साथ ही NDA के 370 पदों में से 19 पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्डअगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आपभी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA Traget Batch 2022 की मदद सेघर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल है यह परीक्षा :

UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA की प्रवेश परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। दरअसल इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए हर बार चार से पांच लाख अभ्यर्थी आवेदनकरते हैं, लेकिन इसके जरिये NDA/NA के एक बैच के लिए औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाता है। अभ्यर्थियों की संख्या बेहद अधिक और सीटों की संख्या कम होने की वजह से यह परीक्षा देश कीसबसे ज्यादा प्रतिस्पर्द्धा वाली परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। साथ ही पांच दिनों तक चलने वाला SSB इंटरव्यू इस प्रवेश परीक्षा को और भी कठिन बना देता है।

विज्ञापन

क्यों जताई जा रही है कटऑफ स्कोर में वृद्धि की उम्मीद :

NDA/NA में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में आम तौर पर कट ऑफ स्कोर 340 से 350 मार्क्स के आस पास जाता है। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों को इस बारकट ऑफ स्कोर में थोड़ी वृद्धि देखने को मिल सकती है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस परीक्षा में महिलाओं के लिए कुछ सीटें तो आरक्षित कर दी गई हैं। लेकिन कुल पदों की संख्या में कोई वृद्धि नहींकि गई है। इससे पहले की NDA/NA परीक्षाओं के जरिए भी लगभग 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाता था और इस बार भी महिला तथा पुरुष अभ्यर्थियों को मिलाकर 400 अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाएगा। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में साल दर साल वृद्धि ही हो रही है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि NDA/NA II 2022 की लिखित परीक्षा परीक्षा का कट ऑफ स्कोर थोड़ा अधिक रह सकता है और अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफल होने के लिए 360 से 370 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed