फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: What is the difference of marks between female and male toppers, know some important-safalta

NDA Exam 2022: महिला और पुरुष टॉपर्स के बीच है कितने मार्क्स का होता है अंतर, जानिए कुछ जरूरी बातें

Sun, 11 Sep 2022 02:15 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Sun, 11 Sep 2022 02:15 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को हो चुकी है। UPSC द्वारा आयोजित इस परीक्षा की परीणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
NDA Exam 2022: What is the difference of marks between female and male toppers, know some important-safalta
UPSC NDA 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा के जरिए 381 पुरुष और 19 महिला अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA भर्ती में किया जाएगा। यह एग्जाम बारहवीं पास अभ्यर्थियों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। हाल ही में चार सितंबर को एनडीए भर्ती की परीक्षा संपन्न हुई है जिसके बाद अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। ऐसे में इस परीक्षा के परिणाम से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं  NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे नए उम्मीदवार अपने एग्जाम की कम्पलीट तैयारी व बेहतर रिवीजन के लिए सफलता के  NDA/NA E Book Course - Join now की मदद ले सकते हैं और घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। 

विज्ञापन

महिला और पुरुष टॉपर्स के बीच होता है कितने मार्क्स का अंतर :

NDA/NA परीक्षा में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को 900 अंको की लिखित परीक्षा और 900 अंको के इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है। अगर इस परीक्षा में टॉपर बनने वाले अभ्यर्थियों की बात करें तो हाल ही मेंNDA/NA II 2021 का रिजल्ट जारी किया गया है और इसमें पुरुषों में अर्श पांडे 1060 मार्क्स लाकर टॉपर बने हैं। अर्श पांडे ने लिखित परीक्षा में 645 और SSB इंटरव्यू में 415 मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं इस परीक्षा में महिलाओं की कैटेगरी में पहला स्थान शनन ढाका ने प्राप्त किया है। शनन ने लिखित परीक्षा में 589 और SSB इंटरव्यू में 395 अंक लाकर टोटल 984 अंक प्राप्त किया है।

विज्ञापन

कितने अभ्यर्थी लेते हैं हिस्सा :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1.47 लाख थी। वहीं इससे भी पहले आयोजित की गई NDA/NA II प्रवेश परीक्षा 2021 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 3.98 लाख पुरुष अभ्यर्थियों ने और 1.70 लाख महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। गौरतलब है कि NDA/NA II 2022 के जरिये 400 सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है और इनमें से 19 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed