फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: In which wing women candidates can't join even after successful in NDA exam-safalta

NDA Exam 2022: एनडीए परीक्षा में सफल होने के बाद भी किस विंग में महिला अभ्यर्थी नहीं हो सकती हैं शामिल

Mon, 24 Jan 2022 09:31 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 24 Jan 2022 09:31 AM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की NDA/NA-I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। इसकी लिखित परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
NDA Exam 2022: In which wing women candidates can't join even after successful in NDA exam-safalta
Women in Indian Army

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की NDA & NA 2022 भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जाएगा। आयोग द्वारा इसकी जानकारी एनडीए/एनए भर्ती के लिए जारी किए गए  नोटिफिकेशन में पहले ही साझा की जा चुकी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं। हालांकि, यूपीएससी ने अभी प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तिथियों की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में उम्मीदवारों को समय-समय पर आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार अभी से NDA Online Coaching Classes- Join Now  को ज्वॉइन कर सकते हैं जिसकी मदद से कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से लाइव क्लासेस के जरिए तैयारी कर एनडीए/एनए एग्जाम क्रैक कर सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकता है। 

विज्ञापन

किस विंग में नहीं शामिल हो सकती हैं महिला उम्मीदवार 

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नवल अकादमी भर्ती में अब महिला कैंडिडेट्स को आवेदन करने का मौका दिया जाने लगा है। इस भर्ती के अंतगर्त महिला अभ्यर्थी भारतीय वायुसेना, इंडियन एयरफोर्स व नेवी में ऑफिसर तो बन सकती हैं लेकिन नवल अकादमी में नहीं जा सकती हैं। NA के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

किन पदों पर होता है सिलेक्शन 

इस परीक्षा में चयनित होकर आर्मी विंग में जाने वाले कैडेट्स को पहले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 3 साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग दी जाती है और फिर इसके बाद एक साल की ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी में भेज दिया जाता है। यहाँ से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैडेट्स को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन दिया जाता है। लेफ्टिनेंट के पद के बाद कैडेट्स सेना में कैप्टेन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल, कर्नल, ब्रिगेडियर, मेजर जनरल,लेफ्टिनेंट जनरल तथा जनरल के पद तक जा सकते हैं। ये पद बढ़ते हुए क्रम में दिए गए हैं जिसमें से सेना में जनरल का पद सबसे ऊपर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:      
NDA सैलरी      
NDA सिलेबस     
NDA एलिजिबिलिटी     
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

ट्रेनिंग के बाद कितना मिलता है वेतन 

NDA में चयनित होने के बाद अभ्यर्थी को ऑफिसर रैंक पर कमीशन किया जाता है, जिसके लिए उन्हें आकर्षक वेतन दिया जाता है। इसके लिए तीन साल पढ़ाई करने के बाद कैडेट्स को 1 वर्ष तक IMAमें प्रशिक्षण पूरा करना होता है। इस दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किये जाते हैं। ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन दिया जाता है और उन्हें दसवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपए तक की सैलरी मिलती है। सैलरी के साथ इन्हें सैन्य सेवा वेतन (MSP) के रूप में 15,500 रुपये की अतिरिक्त राशि तथा अन्य कई तरह के भत्ते व सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी : 

अगर आप भी यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल या UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed