फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: By scoring less than 50 percent, the candidates pass in this exam, know how much has been the cut off score in the last 5 years-safalta

NDA Exam 2022: 50 प्रतिशत से भी कम स्कोर करके इस परीक्षा में अभ्यर्थी हो जाते हैं पास, जानें पिछले 5 सालों में कितना रहा है कट ऑफ स्कोर

Sun, 02 Jan 2022 11:21 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 02 Jan 2022 11:21 AM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू कर दी है। इस बार NDA/NA परीक्षा के जरिए NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
NDA Exam 2022: By scoring less than 50 percent, the candidates pass in this exam, know how much has been the cut off score in the last 5 years-safalta
वायुसेना अकादमी, हैदराबाद - फोटो : Air Force

विस्तार

भारतीय सैन्यबलों में शामिल होकर देश सेवा की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के पास इनमें शामिल होने का सुनहरा अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। UPSC ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 22 दिसंबर को जारी किया था और इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 11 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA/NA 2022 भर्ती की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है। साथ ही सफलता के NDA Online Coaching Classes- Join Now के जरिए भी आप घर बैठे किसी भी परीक्षा की कंप्लीट तैयारी शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन

50 प्रतिशत से भी कम स्कोर कर चयनित हो जाते हैं अभ्यर्थी :

UPSC द्वारा NDA/NA में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हालांकि, इसमें अभ्यर्थी 50 प्रतिशत से भी कम स्कोर करके चयनित हो जाते हैं। दरअसल पिछले 5 सालों के कट ऑफ को देखने के बाद यह पता चलता है कि इसके लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में कट ऑफ स्कोर 40 प्रतिशत के आस पास रहा है।
विज्ञापन

क्या है पिछले 5 सालों का कट ऑफ :

परीक्षा वर्ष

लिखित परीक्षा के लिए कट ऑफ (900 मार्क्स)

लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू के लिए कट ऑफ (900 + 900 = 1800 मार्क्स)

NDA & NA (I) 2020

355

723

NDA & NA (II) 2019

346

709

NDA & NA (I) 2019

342

704

NDA & NA (II) 2018

325

688

NDA & NA (I) 2018

338

705

NDA & NA (II) 2017

258

624

NDA & NA (I) 2017

342

708

NDA & NA (II) 2016

229

602

NDA & NA (I) 2016

288

656

यह भी पढ़ें: 
NDA मॉक टेस्ट - एटेम्पट करें 
NDA नोटिफिकेशन- डाउनलोड करें 
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कितने पदों के लिए हो रही है परीक्षा :

इस बार NDA/NA परीक्षा के जरिए NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 19 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। वहीं, NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed