फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA 2022: Applications will start from this week of December, know how much competition is there in this exam,

NDA 2022: दिसम्बर के इस हफ्ते से शुरू होंगे आवेदन, जानें इस परीक्षा में कितना है कम्प्टीशन इसे कैसे करें क्रैक

Thu, 08 Dec 2022 01:26 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 08 Dec 2022 01:26 PM IST
सार

NDA/NA 2023 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से शुरू होने जा रही है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है और इसमें 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
NDA 2022: Applications will start from this week of December, know how much competition is there in this exam,
एनडीए परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए साल में दो बार एनडीए परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाती है। इसका कारण 12वीं पास अभ्यर्थी इस परीक्षा के जरिए सीधे सेना में अधिकारी बन सकते हैं। साथ ही इस परीक्षा का स्तर और इसमें भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थी भी इसे विशेष बनाते हैं। आयोग अब जल्द ही NDA/NA प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। दरअसल UPSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से शुरू हो जाएगी। जोकि 10 जनवरी 2023 तक चलेगी। वहीं इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को NDA/NA परीक्षा 2023 से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी NDA/NA 2023 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि इसमें सफलता हासिल करने के लिए बेहतर तैयारी जरूरत होती है। क्योंकि लाखों अभ्यर्थी कुछ सौ सीटों के लिए कम्प्टीशन करते हैं। अगर आप एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के NDA Online Course 2023 : Join Now की मदद से पहली बार में ही इस परीक्षा में सफलता हासिल कर अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एनडीए परीक्षा सिलेबस 
एनडीए परीक्षा सैलरी 
एनडीए परीक्षा मॉक टेस्ट 
एनडीए परीक्षा ईबुक 
एनडीए परीक्षा पिछले प्रश्न पत्र 

इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से मिलती है ग्रेजुएशन की डिग्री

इस परीक्षा में सफल होकर NDA/NA में जाने वाले अभ्यर्थियों को पहले कुछ साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग करवाई जाती है और इसके बाद कैडेट्स को सेनाओं में अफसरों के पदों पर कमीशन दिया जाता है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होकर NDA में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की पहले 3 साल NDA में पढ़ाई और ट्रेनिंग होती है और फिर इन्हें एक साल की ट्रेनिंग के लिए IMA पुणे या अन्य संस्थाओं में भेज दिया जाता है। जब कैडेट्स NDA में अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं तो इन्हें नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से ग्रेजुएशन की डिग्री (विंग के अनुसार बीए/बीएससी/बीएससी कम्प्यूटर/बीटेक) प्रदान की जाती है।

विज्ञापन

होता है जबरदस्त कॉम्प्टीशन

इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए हर बार लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन इसके जरिए औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन होता है। सीटों की संख्या बेहद ही कम होने की वजह से इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होता है। दरअसल इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अब हर साल तकरीबन 5 से 6 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती में एक सीट के लिए एक हजार से भी अधिक अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसलिए अगर आप NDA/NA प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो आपको प्रतिस्पर्धा के अनुसार अपनी तैयारी को मजबूत बनाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, CTET, SSC CGL, SSC CHSL, UP कांस्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed