NCL Apprentice Recruitment 2023: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक
NCL Apprentice Recruitment 2023: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ट्रेड (आईटी) अपरेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCL Apprentice Vacancy 2023: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की तरफ से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ट्रेड (आईटी) अपरेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
NCL Apprentice डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखें
-
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 04 दिसंबर 2023
-
इलेक्ट्रीशियन - 04 दिसंबर 2023 से 7 दिसंबर 2023
-
फिटर - 08 दिसंबर 2023 से 12 दिसंबर 2023
-
वेल्डर - 12 दिसंबर 2023 से 14 दिसंबर 2023
-
मोटर मैकेनिक - 14 दिसंबर 2023
-
ऑटो इलेक्ट्रीशियन - 14 दिसंबर 2023
NCL Apprentice Recruitment वेतन
नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड में इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोटर मैकेनिक, ऑटो इलेक्ट्रीशियन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 8050 रुपये मिलेंगे। जबकि वेल्डर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 7700 रुपये वेतन के तौर पर मिलेगा।
NCL Recruitment रिक्तियों का विवरण
मध्यप्रदेश क्षेत्र के लिए कुल 621 ट्रेड अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं।
-
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 08
-
इलेक्ट्रीशियन - 205 पद
-
फिटर- 284 पद
-
वेल्डर- 87 पद
-
मोटर मैकेनिक- 37 पद
उत्तर प्रदेश के लिए कुल 519 रिक्तियां जारी की गई हैं।
-
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 05 पद
-
इलेक्ट्रीशियन- 65 पद
-
फिटर- 259 पद
-
वेल्डर- 68 पद
-
मोटर मैकेनिक- 10 पद
-
ऑटो इलेक्ट्रीशियन- 12 पद