{"_id":"60c331938ebc3e817937f136","slug":"ncl-apprentice-recruitment-2021-apply-for-1500-vacancies","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल अपरेंटिस भर्ती 2021: 1500 रिक्तियां, 10वीं पास फौरन करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एनसीएल अपरेंटिस भर्ती 2021: 1500 रिक्तियां, 10वीं पास फौरन करें आवेदन
Fri, 11 Jun 2021 04:01 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 11 Jun 2021 04:01 PM IST
सार
- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकाली हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं।
विज्ञापन
जॉब्स
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो एनसीएल ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकाली हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE : यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, नौकरी की तलाश कर रहे युवा फौरन करें आवेदन
विज्ञापन
9 जुलाई तक है आवेदन करने का मौका
इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से ही शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 9 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को इन नौकरियों पर आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इन 1500 रिक्तियों में से 800 रिक्तियां फिटर के पदों के लिए है। जबकि, 500 रिक्तियां इलेक्ट्रिशियन की हैं। 100 रिक्तियां वेल्डर और 100 रिक्तियां मोटर मशीन के पदों के लिए हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 352 रिक्तियों के लिए जल्द करें आवेदन
इन रिक्तियों के लिए 16 साल से लेकर 24 साल तक के अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें। वेल्डर के पदों के लिए 8वीं पास व आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह से इलेक्ट्रिशियन के लिए 10वीं पास व आईटीआई वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।