{"_id":"68515a0f74c592cd9802230e","slug":"ncb-jobs-2025-apply-for-inspector-and-sub-inspector-vacancies-now-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NCB Recruitment 2025: एनसीबी में नौकरी का सुनहरा मौका, इंस्पेक्टर और एसआई के पदों पर भर्ती; जानें रिक्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NCB Recruitment 2025: एनसीबी में नौकरी का सुनहरा मौका, इंस्पेक्टर और एसआई के पदों पर भर्ती; जानें रिक्तियां
Tue, 17 Jun 2025 05:48 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:48 PM IST
सार
Narcotics Control Bureau Recruitment 2025: एनसीबी में नौकरी का शानदार मौका है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन भेज सकते हैं।
विज्ञापन
एनसीबी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Narcotics Control Bureau Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में आधिकारिक भर्ती अधिसूचना मई 2025 में जारी की जा चुकी है और उसी समय से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
उम्मीदवार एनसीबी की वेबसाइट narcoticsindia.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती एक ओपन वैकेंसी सर्कुलर के अंतर्गत निकाली गई है, यानी जब तक सभी पदों पर नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक आवेदन स्वीकार किए जाते रहेंगे। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर डिग्री) होना अनिवार्य है। इंस्पेक्टर पद के लिए विशेष योग्यता यह है कि उम्मीदवार को नियामक कानूनों को लागू करने और उनसे संबंधित खुफिया जानकारी जुटाने में कम से कम तीन वर्षों का अनुभव होना चाहिए।इसके साथ ही, अभ्यर्थी को या तो अपने मूल कैडर या विभाग में समान पद पर नियमित रूप से कार्यरत होना चाहिए, या फिर पे मैट्रिक्स लेवल-06 में कम से कम पांच वर्षों की नियमित सेवा का अनुभव होना चाहिए।