फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   National Recruitment Agency allowed to perform Aadhaar-based authentication; Read here

Aadhar Authentication: सरकार ने दी नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी को आधार आधारित प्रमाणीकरण की अनुमति; पढ़े विवरण

Fri, 16 May 2025 09:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 16 May 2025 09:50 PM IST
सार

Aadhar Authentication: सरकार ने नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) को आधार आधारित पहचान सत्यापन की अनुमति दी है। यह प्रक्रिया स्वैच्छिक होगी और सरकारी भर्ती परीक्षाओं के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों और अधिकारियों की पहचान के लिए की जाएगी।
 

विज्ञापन
National Recruitment Agency allowed to perform Aadhaar-based authentication; Read here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Aadhar Authentication: केंद्र सरकार ने नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) को स्वैच्छिक आधार पर आधार (Aadhaar) आधारित पहचान सत्यापन करने की अनुमति दी है। यह अनुमति सरकारी नौकरियों के इच्छुक उम्मीदवारों और सार्वजनिक परीक्षाओं से जुड़े अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित पक्षों के लिए दी गई है।

विज्ञापन


NRA एक बहु-एजेंसी निकाय है, जिसे अगस्त 2020 में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई थी। इसका कार्य है कि यह ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test – CET) आयोजित करे, जो कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होती है। इसका उद्देश्य सरकारी भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को छांटना है।
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, NRA को आधार आधारित पहचान की अनुमति दी गई है। यह प्रक्रिया स्वैच्छिक (voluntary) होगी और इसमें Yes/No प्रमाणीकरण या ई-KYC की सुविधा का उपयोग किया जा सकेगा। इसका उपयोग NRA पोर्टल पर पंजीकरण और परीक्षा के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों, परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और अन्य हितधारकों की पहचान स्थापित करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी को यह कार्य करते समय आधार अधिनियम, 2016 के सभी प्रासंगिक प्रावधानों का पालन करना होगा। साथ ही गुड गवर्नेंस के लिए आधार प्रमाणीकरण नियम, 2020 की नियम संख्या 5, और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी पालन करना आवश्यक होगा। यह जानकारी 15 मई की अधिसूचना में दी गई है।

पिछले वर्ष राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में, कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया था कि NRA वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकारों में प्रचलित भर्ती प्रणालियों का विस्तृत अध्ययन कर रही है, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाई जा सके।

उन्होंने यह उत्तर 25 जुलाई, 2024 को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में दिया था कि क्या NRA ने अपने गठन के बाद से अब तक कोई परीक्षा आयोजित की है।

मंत्री ने कहा, "NRA यह अध्ययन कर रही है कि देश की विभिन्न परीक्षा एजेंसियां (Public Examination Authorities – PEAs) परीक्षा आयोजित करने के लिए किस प्रक्रिया का पालन करती हैं। साथ ही, वह यह भी देख रही है कि नए परीक्षा सिस्टम में कौन-कौन सी समस्याएं आ सकती हैं और उन्हें शुरू से ही कैसे हल किया जा सकता है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष हो।"

मंत्री ने यह भी बताया कि NRA विभिन्न नीतियों और प्रोटोकॉल विकसित कर रही है, ताकि नए परीक्षा सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को ठीक से हल किया जा सके और सभी एजेंसियों द्वारा तय मानकों और दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।


इससे पहले, केंद्र सरकार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) को भी स्वैच्छिक आधार पर आधार प्रमाणीकरण की अनुमति दे चुकी है। यह सत्यापन पंजीकरण के समय और परीक्षा के अन्य चरणों में उम्मीदवारों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed