फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Nainital Bank recruitment 2023 for Management Trainee clerk Apply at nainitalbank.co.in

Bank Jobs 2023: नैनीताल बैंक में निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Mon, 07 Aug 2023 01:05 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 07 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

Nainital Bank Clerks Recruitment 2023: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रबंधन प्रशिक्षु (MT) और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
Nainital Bank recruitment 2023 for Management Trainee clerk Apply at nainitalbank.co.in
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Nainital Bank Clerks Recruitment 2023: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रबंधन प्रशिक्षु (MT) और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त, 2023 तक हैं।

विज्ञापन

Nainital Bank रिक्तियों का विवरण 

नैनीताल बैंक लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 110 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 60 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षुओं के पद के लिए और 50 रिक्तियां क्लर्क के लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Nainital Bank Recruitment पात्रता मापदंड

नैनीताल बैंक लिमिटेड में क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 30 जून 2023 को 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन

Nainital Bank Jobs शैक्षणिक योग्यता

  • प्रबंधन प्रशिक्षु (एमटी): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक / स्नातकोत्तर। कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है।

  • क्लर्क: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पूर्णकालिक और नियमित (स्नातक/स्नातकोत्तर)। कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है।

Nainital Bank Bharti आवेदन शुल्क

मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि क्लर्क पदों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।

Nainital Bank Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nainitalbank.co.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।

  • एमटी/क्लर्क पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed