Nagaland Police Constable: छठी-आठवीं पास के लिए सराकरी नौकरी; पुलिस कांस्टेबल के 1176 पदों पर भर्ती
Nagaland Police Constable Recruitment 2025: छठी -आठवीं पास उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल के 1176 पदों पर भर्ती निकली है। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करके इस भर्ती के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...
विस्तार
Nagaland Police Constable Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। नागालैंड पुलिस विभाग ने कांस्टेबल (जीडी) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1176 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी नागालैंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट nagalandpolicerecruitment.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Nagaland Police Constable Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है
- पिछड़ी जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता एनबीएसई (NBSE) से कक्षा 6 उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- वहीं, नागालैंड की मूल नागा जनजातियों के लिए कक्षा 8 उत्तीर्ण या भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से समकक्ष योग्यता आवश्यक है।
गौरतलब है कि यह भर्ती नागालैंड के पात्र स्वदेशी निवासी जनजातियों (पुरुष/महिला) के लिए है। विस्तृत पात्रता मानदंड के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती अधिसूचना (Notification PDF) देख सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Nagaland Police Constable Selection Process: चयन प्रक्रिया
नागालैंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी, जिनमें शामिल हैं-
- शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test - PST)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET)
- लिखित परीक्षा (Written Test)
- साक्षात्कार (Interview)
केवल वे उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे जो शारीरिक और चिकित्सा मानकों में फिट पाए जाएंगे और पीईटी (PET) पास करेंगे। लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी, जिसमें 80 प्रश्न होंगे जिनके कुल अंक 40 रहेंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।
How to Apply For Nagaland Police Constable: आवेदन प्रक्रिया
नागालैंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के चरण नीचे दिए गए हैं -
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nagalandpolicerecruitment.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन करें।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।
- सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पूर्ण होने पर फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।