फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NABARD Recruitment Development Assistant Mains Exam 2022 Admit Card Out Sarkari Naukri Exam NABARD Recruitment

NABARD Recruitment: नाबार्ड विकास सहायक भर्ती मुख्य परीक्षा 24 दिसंबर को, प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 13 Dec 2022 06:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 06:30 PM IST
सार

NABARD Recruitment: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी नाबार्ड/NABARD ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों के लिए मुख्य भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र 2022 जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
NABARD Recruitment Development Assistant Mains Exam 2022 Admit Card Out Sarkari Naukri Exam NABARD Recruitment
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट - फोटो : नाबार्ड

विस्तार

NABARD Recruitment: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी नाबार्ड/NABARD ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों के लिए मुख्य भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र 2022 जारी कर दिए हैं। नाबार्ड ने प्रवेश-पत्र विकास सहायक भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेन्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in से नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेंस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी नाबार्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 177 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 173 रिक्तियां विकास सहायक के पद के लिए और 04 विकास सहायक के पद हिंदी के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन दो चरण की परीक्षा के माध्यम से किया जाना है। पहले चरण की परीक्षा नवंबर में आयोजित की गई थी। नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेंस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का विवरण यहां दिया गया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट द्वारा नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेंस एडमिट कार्ड 2022 सोमवार, 12 दिसंबर को जारी किया गया। नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेंस परीक्षा 24 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ibpsonline.ibps.in से नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की परीक्षा के प्रवेश-पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेंस प्रवेश-पत्र 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

 

विज्ञापन

NABARD Recruitment ऐसे करें प्रवेश-पत्र डाउनलोड

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org oribpsonline.ibps.in पर जाएं। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर नवीनतम घोषणा अनुभाग देखें और करिअर नोटिस पर क्लिक करें। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेंस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेंस एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेंस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और भविष्य एक लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed