फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Rajyaseva Exam 2022 Applications begin for 161 posts at mpsconline.gov.in

MPSC Rajyaseva 2022: एमपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

Thu, 12 May 2022 05:47 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 05:47 PM IST
सार

MPSC Rajyaseva Exam 2022 Applications : महाराष्ट्र राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। एमपीएससी ने राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर कुल 161 रिक्तियों को अधिसूचित किया है।

विज्ञापन
MPSC Rajyaseva Exam 2022 Applications begin for 161 posts at mpsconline.gov.in
MPSC Rajyaseva 2022

विस्तार

MPSC Rajyaseva Exam 2022 Applications Begins: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार एक जून, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। महाराष्ट्र राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। एमपीएससी ने राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर कुल 161 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। उम्मीदवार एमपीएससी पोर्टल mpsc.gov.in से आधिकारिक अधिसूचना की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एमपीएससी राज्य सेवा पात्रता मापदंड

एमपीएससी राज्य सेवा परीक्षा आवेदकों के लिए आयु सीमा सितंबर 2022 तक 19-38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ लें। 
 

एमपीएससी राज्य सेवा चयन प्रक्रिया

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) राज्य सेवा के लिए प्रारंभिक परीक्षा (400 अंक), उसके बाद मुख्य परीक्षा (800 अंक) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (100 अंक) में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
 

विज्ञापन

एमपीएससी राज्य सेवा आवेदन शुल्क

एमपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के तहत ओपन श्रेणी के उम्मीदवारों को 544 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित लोगों को 344 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।
 

एमपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
  2. 'उपयोगकर्ता पंजीकरण' पर जाएं और एक प्रोफाइल बनाएं।
  3. क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें।
  4. आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed