JOBS: प्रोफेसर बनना है तो यहां करें अप्लाई, मास्टर डिग्री वालों के पास मौका
MPSC: एमपीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग महाराष्ट्र में की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPSC Professor Recruitment 2023: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने 378 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सहायक प्रोफेसर, लेक्चरर, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। शिक्षण के क्षेत्र में करिअर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्यताओं को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपीएससी में विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 20 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा।
रिक्तियों का विवरण
एमपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य का विभिन्न शैक्षणिक पदों पर कुल 378 रिक्तियों को भरना है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
प्रोफेसर 32 पद
-
एसोसिएट प्रोफेसर 46 पद
-
सहायक प्रोफेसर 214 पद
-
लेक्चरर 86 पद
शैक्षणिक योग्यता
प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए शैक्षणिक योग्यता पीएच.डी मांगी गई है। जबकि सहायक प्रोफेसर और लेक्चरर के लिए मास्टर डिग्री के साथ बी.एड की डिग्री होना जरूरी है।
आयुसीमा
प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन शुल्क
-
प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 719 रुपये, जबकि बीसी, ईएसडब्ल्यू, पीएच, अनाथ उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 449 रुपये है।
-
एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 394 रुपये है, जबकि बीसी, ईएसडब्ल्यू, पीएच, अनाथ उम्मीदवार के लिए 294 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
वेतनमान
-
प्रोफेसर 1,44,200 से 2,18,200 रुपये
-
एसोसिएट प्रोफेसर 1,31,400 से 2,17,100रुपये
-
सहायक प्रोफेसर 57,700 से 1,82,400 रुपये
-
लेक्चरर 44,900 रुपये 1,42,400 रुपये