फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Group C Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 900 Inspector Posts Registrations last date January 13 apply at  mpsc.gov.in

MPSC Group C Recruitment 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में 900 पदों पर भर्ती के लिए आज है अंतिम अवसर, ऐसे करें आवेदन

Thu, 13 Jan 2022 02:50 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 13 Jan 2022 02:50 PM IST
सार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ग्रुप सी के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के पास इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MPSC Group C Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 900 Inspector Posts Registrations last date January 13 apply at  mpsc.gov.in
mpsc ग्रुप सी भर्ती 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ग्रुप सी के तहत कुल 900 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार उद्योग निरीक्षक, उप निरीक्षक, तकनीकी सहायक, टैक्स असिस्टेंट और क्लर्क-टाइपिस्ट के पदों के लिए एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एमपीएससी ग्रुप सी की प्रारंभिक परीक्षा 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। उम्मीदवार अभी जल्द ही वेबसाइट में जाकर सभी पात्रता मानदंड व अन्य जानकारियों को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें। 

विज्ञापन

 

MPSC Group C Recruitment 2022 की ये है महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र के शुरू होने की तिथि - 22 दिसंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र  भरने की अंतिम तिथि - 13 जनवरी, 2022
  • एमपीएससी ग्रुप सी प्रारंभिक परीक्षा 2021 की तिथि  - 3 अप्रैल, 2022

 

MPSC Group C Recruitment 2022 के लिए ये है पदों का विवरण 

  • उद्योग निरीक्षक -103 पद
  • डिप्टी इंस्पेक्टर- 114 पद 
  • तकनीकी सहायक - 14 पद 
  • टैक्स असिस्टेंट - 117 पद 
  • क्लर्क-टाइपिस्ट (मराठी) - 473 पद 
  • क्लर्क-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) - 79 पद 
  • कुल - 900 पद 

 

विज्ञापन

MPSC Group C Recruitment 2022 की ये है शैक्षिक योग्यता 

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री व डिप्लोमा होना चाहिए। 

 


MPSC Group C Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगा।

 

MPSC Group C Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in या  mpsconline.gov.in पर जाएं। 
  • महाराष्ट्र ग्रुप-सी सेवा संयुक्त परीक्षा 2021 अधिसूचना के लिंक पर उम्मीदवार क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार पंजीकरण पर क्लिक करें और अपनी प्रोफाइल तैयार करें।
  • पंजीकरण के लिए अपनी जानकारियों को भरें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अपने आवेदन पत्र की प्रति को डाउनलोड कर लें।
  • आवेदन पत्र की प्रति का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed