फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Prelims 2021 Exam Dates Announced Sarkari Naukri MPSC State Service Exam conducted on 23rd January

MPSC Exam Dates: एमपीएससी प्रीलिम्स का संशोधित शेड्यूल जारी, 23 जनवरी को होगी परीक्षा

Tue, 04 Jan 2022 03:23 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 03:23 PM IST
सार

MPSC Prelims Exam Dates Revised Announced Sarkari Naukri: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, एमपीएससी द्वारा एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक 2021 परीक्षा तिथि के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। 

विज्ञापन
MPSC Prelims 2021 Exam Dates Announced Sarkari Naukri MPSC State Service Exam conducted on 23rd January
सरकारी नौकरी अपडेट

विस्तार

MPSC Prelims Exam Dates: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, एमपीएससी द्वारा एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक 2021 परीक्षा तिथि के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले, परीक्षा 02 जनवरी को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी। नए कार्यक्रम के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा अब 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ने के लिए mpsc.gov.in पर आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : NEET PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट नीट पीजी काउंसलिंग मामले में जल्द सुनवाई को राजी, ईडब्ल्यूएस कोटा पर कल होगी सुनवाई
विज्ञापन


इससे पहले, राज्य भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। MPSC राज्य सेवा मुख्य 2021 परीक्षा 07 मई से 09 मई, 2022 तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने 02 जनवरी, 2022 को होने वाली अन्य परीक्षाओं की नई तारीखों की भी घोषणा की है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए पेपर -1 और 2 क्रमशः 29 और 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : SSC CHSL 2020 Result: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2020 टियर-1 का संशोधित परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट

आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और आगे के संदर्भ के लिए उसी की एक प्रति रखनी होगी। आयोग 666 पदों पर वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों को स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर-ग्रुप बी, पुलिस सब इंस्पेक्टर-ग्रुप बी, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर-ग्रुप बी और अन्य पदों पर नियुक्त किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result 2022 Live: यूकेएसएसएससी और सीआईएसएफ ने निकाली बंपर भर्ती, 12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed