फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: यूकेएसएसएससी और सीआईएसएफ ने निकालीं 12वीं पास के लिए बंपर भर्तियांं

Tue, 04 Jan 2022 11:47 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 11:47 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी), SSC CHSL Bharti, Latest Govt Jobs, GATE Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यहां सभी सरकारी रिजल्ट की भी ताजा खबर आपको मिलेगी। कुछ विभाग और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result 2022 Live SSC CHSL Latest Govt Jobs Alert Notifications January 4 Railway Bharti GATE Admit Card Hindi News Updates
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:46 PM, 04-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी की गई कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति हो, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 से 8 जनवरी 2022 तक इसे दर्ज करा सकते हैं। 
 
10:44 PM, 04-Jan-2022

सरकारी नौकरी: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जयपुर ने कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुजी को जारी कर दिया है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी के साथ ही परीक्षा के मास्टर पेपर को भी जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी और मास्टर पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
09:35 PM, 04-Jan-2022

Sarkari Result: दस्तावेजों का होगा सत्यापन

आयोग द्वारा अब चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए तारीखों का एलान जल्द ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों की कटऑफ सूची भी जारी की जाएगी।
08:50 PM, 04-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम जारी किए

UPPSC Staff Nurse Result 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 2021 के परिणामों को जारी कर दिया है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर इस परिणाम को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
 
07:50 PM, 04-Jan-2022

Sarkari Result 2022: वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे साक्षात्कार

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि साक्षात्कार की प्रक्रिया NABARD के विभिन्न कार्यालयों मे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सभी चयनित उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र चुनने का अवसर दिया गया है। 
06:48 PM, 04-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट: इसी महीने हो सकते हैं साक्षात्कार

NABARD ने ग्रेड ए और ग्रेड बी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 और 17 नवंबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसका आयोजन जनवरी 2022 के तीसरे या चौथे सप्ताह में किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:49 PM, 04-Jan-2022

Sarkari Result: नाबार्ड ग्रेड ए और ग्रेड बी मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रेड ए और ग्रेड बी के रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आयोजित की गई  मुख्य परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की जानी हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना परिणााम देख सकते हैं। 
05:37 PM, 04-Jan-2022

Sarkari Naukri: बॉम्बे हाइकोर्ट में क्लर्क के 200 से अधिक पदों पर हो रही भर्तियां

बॉम्बे हाइकोर्ट में क्लर्क के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह बॉम्बे हाइकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट  bombayhighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
04:42 PM, 04-Jan-2022

Govt Jobs: Raipur District Court Recruitment 2022 रिक्ति विवरण

स्टेनोग्राफर अंग्रेजी: 02
स्टेनोग्राफर हिंदी: 10
सहायक ग्रेड-3: 50
चपरासी: 05
 
03:40 PM, 04-Jan-2022

सरकारी नौकरी 2022: रायपुर जिला न्यायाधीश कार्यालय में निकलीं 67 पदों पर भर्तियां

कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में कुल 67 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed