SSC CHSL 2020 Result: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2020 टियर-1 का संशोधित परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट
SSC CHSL 2020 Result Tier-I Revised (सरकारी रिजल्ट) Staff Selection Commission (एसएससी) : कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर, सीएचएसएल टियर- I परीक्षा के लिए संशोधित परिणाम जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CHSL 2020 Tier-I Revised Result: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर, सीएचएसएल टियर- I परीक्षा के लिए परिणाम जारी किया है। यह परिणाम पहले जारी हो चुका लेकिन इसमें संशोधन करने पड़े थे। इसलिए, अब संशोधित परिणाम जारी किया गया है। दरअसल, आयोग ने 10 अगस्त, 2021 को सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2020 तीसरी पाली में 156 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
SSC CHSL 2020 Tier-I फाइनल आंसर की रह गई थी गलती, सुधार किया गया
इस पाली के प्रश्न-पत्र की अंतिम उत्तर कुंजी में एक त्रुटि पाई गई है। जानकारी सही पाए जाने पर इसमें सुधार किया गया। इसलिए इस पाली में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट में बदलाव हुआ है। प्रारंभ में, परीक्षा का परिणाम 27 अक्तूबर, 2021 को जारी कर दिया गया था, जिसमें 45,429 उम्मीदवार टियर- II परीक्षा के लिए योग्य थे। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अब संशोधित परिणाम की जांच करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं।
SSC CHSL Sarkari Naukri Exam Result: नई कट ऑफ भी हुई जारी
SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित परिणाम के साथ नई श्रेणी-वार कट-ऑफ सूची भी जारी की है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सभी योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के संशोधित अंक 14 जनवरी तक घोषित किए जाएंगे और उम्मीदवार 31 जनवरी 2022 तक एसएससी पोर्टल से इसका उपयोग कर सकेंगे। संशोधित परिणाम के अनुसार, अतिरिक्त रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 51 उम्मीदवार भी टियर- II परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
संशोधित परिणाम अधिसूचना https://ssc.nic.in/ पर देखी और डाउनलोड की जा सकती है।
एसएससी सीएचएसएल 2020 की नई कट ऑफ
श्रेणी का नाम कट ऑफ
अनारक्षित 141.88710
अनुसूचित जाति 114.16235
एसटी 108.88518
ओबीसी 139.42190
ईडब्ल्यूएस 117.59855
ईएसएम 72.06370
अब कुल 45,480 उम्मीदवार देंगे एसएससी सीएचएसएल 2020 टियर- II परीक्षा
पहले, 45,429 उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2020 टियर- II परीक्षा के लिए योग्य थे और अब इसके अलावा 51 और उम्मीदवारों का चयन किया गया है, तो अब कुल 45,480 उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों को अधिक संबंधित विवरण और अपडेट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
ऐसे देखें SSC CHSL 2020 Tier-I Revised Result
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर हैडर मेन्यू पर जाएं और रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- फिर हेडर मेनू से, सीएचएसएल परिणाम पीडीएफ 'संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा, 2020 - टियर- II में उपस्थित होने के लिए अतिरिक्त उम्मीदवारों की सूची, पर क्लिक करें।
- परिणाम एक पीडीएफ फाइल में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- फाइल की जांच करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक प्रति अपने पास रखें।