{"_id":"66e15bee9f6b4d345a02c368","slug":"mppsc-sse-sfs-mains-2024-reg-window-opens-again-from-today-apply-till-16-september-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MPPSC SSE\/ SFS Mains 2024: आज से फिर खुली पंजीकरण विंडो, 16 सितंबर तक आवेदन करने का मिला मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPPSC SSE/ SFS Mains 2024: आज से फिर खुली पंजीकरण विंडो, 16 सितंबर तक आवेदन करने का मिला मौका
Wed, 11 Sep 2024 02:29 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:29 PM IST
सार
MPPSC SSE/ SFS Mains 2024: एमपीपीएससी की एसएसई और एसएफएस मेन्स 2024 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जो उम्मीदवार पंजीकरण नहीं कर पाए थे। उन्हें पुन: मौका दिया गया है। आवेदन विंडो एक बार फिर आज से 16 सितंबर तक के लिए खोल दी गई है।
विज्ञापन
MPPSC SFS Mains 2024 Registration
- फोटो : freepik
विस्तार
MPPSC SSE/ SFS Mains 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( एमपीपीएससी ) आज 11 सितंबर को राज्य वन सेवा मुख्य 2024 और राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 16 सितंबर 2024 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 74 रिक्तियों को भरना है। 60 रिक्तियां एसएसई 2024 के लिए और 14 एसएफएस परीक्षा 2024 के लिए हैं।
विज्ञापन
पुन: पंजीकरण का आदेश
- फोटो : https://mppsc.mp.gov.in/
आवेदन शुल्क
एसएसई/एसएफएस मेन्स 2024 के लिए आवेदन करने के चरण
- राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी- 400 रुपये
- अन्य सभी श्रेणी- 800 रुपये
एसएसई/एसएफएस मेन्स 2024 के लिए आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” टैब पर क्लिक करें।
- एसएफएस मेन्स 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।