MPPSC 2024: एमपी एसएसई-एसएफएस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, फटाफट भर दें फॉर्म; ये रहा लिंक
MPPSC SSE, SFS Recruitment 2024: एमपी एसएसई-एसएफएस के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट नीचे बताए तरीके से आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC SSE, SFS Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग आज, 18 फरवरी को राज्य सेवा परीक्षा (SSE 2024) और राज्य वन सेवा परीक्षा (SFS 2024) के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अभी ऑनलाइन आवेदन कर दें।
20 फरवरी से खुलेगी सुधार विंडो
एमपी एसएसई-एसएफएस भर्ती परीक्षा आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मदवारों को 20 से 22 फरवरी, 2024 तक का समय मिलेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक 20 अप्रैल, 2024 से अपने हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे।
MPPSC परीक्षा पैटर्न और तिथि
एमपी एसएसई-एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल, 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
MPPSC SSE,SFS रिक्तियों का विवरण
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 74 पदों को भरना है, जिनमें से 60 पद एसएसई 2024 परीक्षा के लिए हैं और 14 पद एसएफएस परीक्षा 2024 के लिए हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” टैब पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और एसएसई/एसएफएस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।