फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC SFS Mains registration 2022 Last date to apply at mppsc.mp.gov.in

MPPSC SFS Mains 2022: राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी मौका, अभी करें आवेदन

Tue, 24 Oct 2023 09:57 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 24 Oct 2023 09:57 AM IST
सार

MPPSC SFS Mains 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग आज राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPPSC SFS Mains registration 2022 Last date to apply at mppsc.mp.gov.in
MPPSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MPPSC SFS Mains Registration 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग आज, यानी 24 अक्तूबर को राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - mppsc.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदक 7 अक्तूबर से 26 अक्तूबर, 2023 तक अपने पंजीकरण फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। एसएफएस मुख्य 2022 परीक्षा 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3.00 बजे तक आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार 1 दिसंबर, 2023 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

राज्य के एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये है।

विज्ञापन

ऐसे करें पंजीकरण

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • 'Notifications' के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र - राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 पर क्लिक करें।
  • एक्शन बटन पर जाएं और डिक्लेयरेशन के साथ आगे बढ़ें।
  • अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, फीस का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed