MPPSC SFS Mains 2023: मध्य प्रदेश वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन
MPPSC SFS Mains 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा (मेन्स) 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC SFS Mains 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य वन सेवा (मेन्स) 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार एमपीपीएससी वन सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए और योग्य घोषित हुए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
14 मई तक करें आवेदन
गौरतलब है कि एमपीपीएससी एसएफएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2024 तक हैं। लिहाजा योग्य उम्मीदवार समय से अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
कब होगी एमपीपीएससी एसएफएस मुख्य परीक्षा और कब आएगा एडमिट कार्ड?
एमपीपीएससी एसएफएस मुख्य मुख्य परीक्षा 30 जून को दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 23 जून 2024 को जारी किए जाएंगे। अधिक विवरण के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
आवेदन शुल्क
एमपीपीएससी एसएफएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये लागू है।
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर, 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
- एसएफएस मेन्स 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।