एपल-सैमसंग ने घटाए स्मार्टफोन शिपमेंट टारगेट: मेमोरी चिप की महंगाई ने बढ़ाई मुश्किल, क्या कम बनेंगे फोन?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 26 Nov 2026 12:47 PM IST
सार
  • एपल, सैमसंग, शाओमी, वीवो और ओप्पो समेत कई बड़ी कंपनियों ने 2027 के लिए अपने शिपमेंट लक्ष्य घटा दिए हैं।
  • वीवो और शाओमी ने सबसे ज्यादा कटौती की है। वहीं, ऑनर ने अपना लक्ष्य बरकरार रखा है।
  • जानिए मेमोरी चिप की बढ़ती मांग का असर स्मार्टफोन बाजार और आने वाले फोन के फीचर्स पर कैसे पड़ सकता है।
apple samsung xiaomi vivo oppo smartphone shipment targets cut 2027 memory chip price hike
स्मार्टफोन की महंगाई से मंद हुई मांग। - फोटो : Samsung

    विस्तार

    स्मार्टफोन बाजार में आने वाले साल में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। एपल, सैमसंग, शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसी बड़ी कंपनियों ने 2027 के लिए अपने स्मार्टफोन शिपमेंट के लक्ष्य घटा दिए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप की लगातार बढ़ती कीमतें और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियां बताई जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कंपनियों ने अपने शिपमेंट टारगेट में करीब 30 फीसदी तक कटौती की है। हालांकि, इस बीच ऑनर ने अपना लक्ष्य पहले जैसा ही रखा है।

    वीवो और शाओमी ने सबसे ज्यादा घटाया शिपमेंट टारगेट

    चीनी न्यूज वेबसाइट जिएमियन न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन कंपनियों ने सप्लाई चेन से जुड़े लोगों के साथ चर्चा के बाद 2027 के लिए अपने शिपमेंट लक्ष्य तय किए हैं। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, वीवो ने 2026 के करीब 8.5 करोड़ यूनिट के लक्ष्य को घटाकर 2027 के लिए 6 करोड़ यूनिट कर दिया है। यानी इसमें करीब 29 फीसदी की कमी की गई है।

    कंपनी2026 का लक्ष्य2027 का लक्ष्यकमी
    वीवो8.5 करोड़6 करोड़29%
    शाओमी12 करोड़9 करोड़25%
    लेनोवो (मोटोरोला)5 करोड़4 करोड़20%
    ओप्पो10.5 करोड़9 करोड़14%
    ट्रांजिशन6.6 करोड़5.8 करोड़12%
    सैमसंग23.2 करोड़21 करोड़9.5%
    एपल23.3 करोड़22 करोड़5.6%

    हुवावे ने भी 2026 के करीब 6 करोड़ यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 2027 में 5 करोड़ से कम स्मार्टफोन शिपमेंट का अनुमान रखा है। यानी कंपनी के लक्ष्य में 16 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। रिपोर्ट में दिए गए इन आंकड़ों पर जिएमियन न्यूज ने संबंधित कंपनियों से जवाब मांगा था, लेकिन खबर प्रकाशित होने तक किसी कंपनी ने आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

    मेमोरी चिप की किल्लत से स्मार्टफोन कंपनियों पर बढ़ रहा दबाव।
    मेमोरी चिप की किल्लत से स्मार्टफोन कंपनियों पर बढ़ रहा दबाव। - फोटो : टेक्नो

    सिर्फ ऑनर ने नहीं घटाया अपना टारगेट

    जहां ज्यादातर कंपनियां अगले साल के लिए अपने लक्ष्य कम कर रही हैं, वहीं ऑनर ने 2027 के लिए करीब 5 करोड़ स्मार्टफोन शिपमेंट का लक्ष्य बरकरार रखा है। यह आंकड़ा 2026 के लक्ष्य के बराबर है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की तीसरी तिमाही में ऑनर चीन की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियों में इकलौती ऐसी कंपनी रही, जिसके शिपमेंट में पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऑनर के सीईओ ली जियान ने 23 नवंबर को ऑनर 700 सीरीज के लॉन्च के बाद कहा कि मिड-रेंज स्मार्टफोन पर फ्लैगशिप फोन के मुकाबले लागत का दबाव ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी कंपनियों के पीछे हटने के बीच ऑनर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।

    एआई सर्वर के लिए बड़ी मात्रा में मेमोरी की जरूरत पड़ रही है।
    एआई सर्वर के लिए बड़ी मात्रा में मेमोरी की जरूरत पड़ रही है। - फोटो : iQOO

    मेमोरी चिप की कीमतों ने बढ़ाई कंपनियों की मुश्किल

    • स्मार्टफोन कंपनियों के शिपमेंट लक्ष्य घटाने के पीछे सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप की महंगाई है। स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली DRAM और NAND मेमोरी की कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनियों की लागत लगातार बढ़ रही है।
    • काउंटरपॉइंट रिसर्च की 6 नवंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की तीसरी तिमाही में DRAM बाजार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 369 फीसदी बढ़ा। रिपोर्ट में इसकी वजह एआई सर्वर की बढ़ती मांग को बताया गया है। एआई सर्वर के लिए बड़ी मात्रा में मेमोरी की जरूरत पड़ रही है, जिससे पारंपरिक DRAM की सप्लाई पर भी दबाव बढ़ा है।
    • काउंटरपॉइंट के वाइस प्रेसिडेंट ब्रैडी वांग के मुताबिक, एआई सर्वर की मांग ने पारंपरिक DRAM की औसत कीमत को ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचा दिया है। इसका असर स्मार्टफोन जैसे दूसरे बाजारों पर भी पड़ रहा है। अब कंपनियों के सामने केवल कम कीमत पर चिप खरीदने की चुनौती नहीं है, बल्कि जरूरत के मुताबिक सप्लाई सुनिश्चित करना भी मुश्किल हो रहा है।
    और पढ़ें...