फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Recruitment 2022 Last date to apply for 153 Gynaecology Specialist posts At mppsc.nic.in sarkari naukri

MPPSC Recruitment 2022: एमपीपीएससी में 153 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Wed, 07 Sep 2022 12:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 12:36 PM IST
सार

MPPSC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई स्त्री रोग विशेषज्ञ भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2023 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2022 Last date to apply for 153 Gynaecology Specialist posts At mppsc.nic.in sarkari naukri
MPPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPPSC Recruitment 2022: चिकित्सा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग/MPPSC की ओर से स्त्री रोग विशेषज्ञ के पदों पर भर्ती जारी की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 07 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्त्री रोग विशेषज्ञ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार की भी सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार 09 सितंबर, 2022 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। चयन संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 153 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। 

विज्ञापन

आयु-सीमा और आवेदन शुल्क
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई स्त्री रोग विशेषज्ञ भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2023 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed