फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPPSC MO Recruitment 2024: Registration begins for 895 Medical Officer posts, read more details

MPPSC MO 2024: मध्य प्रदेश में चिकित्सा अधिकारी 895 पदों पर आज से आवेदन शुरू, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता

Fri, 30 Aug 2024 06:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 30 Aug 2024 06:00 AM IST
सार

MPPSC MO Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज से लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी के करीब 900 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPPSC MO Recruitment 2024: Registration begins for  895 Medical Officer posts, read more details
MPPSC MO Recruitment 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

MPPSC MO Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in.) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उक्त पद के लिए रिक्तियां तीन महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होंगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2024 है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 895 मेडिकल ऑफिसर पदों को भरना है। आवेदक 3 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 50 रुपये का शुल्क देकर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएसी की डिग्री या भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूटी दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के राज्य के आवेदकों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये लागू हैं।

विज्ञापन

इतनी मिलेगी सैलरी
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 5,600 - 39,100 रुपए प्रतिमाह छठें वेतन आयोग के अनुसार और सातवें वेतनमान के अंतर्गत दिए जाएंगे। 

कैसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यकतानुसार आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसे दोबारा जांच लें।
  • ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया पूरी करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed