MPPSC Answer Key: एमपीपीएससी वेटरनरी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें
MPPSC Answer Key: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC Answer Key: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग/MPPSC की ओर से हाल ही में आयोजित की गई वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा के आंसर की को जारी कर दिया गया है। उत्तर कुंजी अब आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद है। इसे डाउनलोड किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार Veterinary Assistant Surgeon भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
MPPSC Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे उत्तर कुंजी के जारी होने के एक 07 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा लें।
MPPSC Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा कुल 129 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन की मदद से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य पशुपालन एवं डेयरी विभाग में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन/Veterinary Assistant Surgeon के पदों पर नियुक्ति मिलेगी।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।