{"_id":"637e52d80e60fd1ee97543e6","slug":"mppeb-pvft-result-2022-dclared-check-sarkari-exam-result-at-peb-mp-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPPEB PVFT Result 2022: एमपीपीईबी ने जारी किया पीवीएफटी परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPPEB PVFT Result 2022: एमपीपीईबी ने जारी किया पीवीएफटी परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 23 Nov 2022 10:36 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:36 PM IST
सार
MPPEB PVFT Result 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने प्री वेटरनरी एंड फिशरी एंट्रेंस टेस्ट (PVFT) 2022 का रिजल्ट 23 नवंबर को जारी कर दिया है।
विज्ञापन
MPPEB Recruitment Result
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPEB PVFT Result 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने प्री वेटरनरी एंड फिशरी एंट्रेंस टेस्ट (PVFT) 2022 का रिजल्ट बुधवार, 23 नवंबर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। MP PVFT 2022 का आयोजन 29 और 30 अक्तूबर को दो सत्रों में दोनों दिन सुबह नौ से 11 बजे और शाम तीन से पांच बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश राज्य में स्थित विभिन्न कॉलेजों में चलाए जा रहे बी.एफ.एससी. (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस) और बी.वी.एससी और ए.एच. (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल 225 सीटों का ऑफर की गई हैं। PVFT 2022 के परिणाम के आधार पर, B.F.Sc, B.V.Sc और A.H. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संस्थानों द्वारा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
MPPEB PVFT Result 2022 डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर, “रिजल्ट-प्री-वेटरिनरी एंड फिशरी एंट्रेंस टेस्ट (पीवी एंड एफटी) - 2022” पर क्लिक करें। -
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। -
अब अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।