फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPHC JJA answer key 2021 released on mphc.gov.in sarkari result

MPHC JJA answer key: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें 

Mon, 18 Apr 2022 11:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 18 Apr 2022 11:21 PM IST
सार

MPHC JJA answer key: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ओर से जूनियर न्यायिक सहायक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल, 2022 को किया गया था। परीक्षा के बाद कोर्ट ने उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
MPHC JJA answer key 2021 released on mphc.gov.in sarkari result
MPHC JJA answer key 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPHC JJA answer key: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जूनियर न्यायिक सहायक भर्ती, 2021 के लिए सामान्य अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान विषय के प्रश्नों की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे। 

विज्ञापन


MPHC JJA answer key: कब हुई थी परीक्षा?
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ओर से जूनियर न्यायिक सहायक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल, 2022 को किया गया था। परीक्षा के बाद कोर्ट ने उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। जो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर कुंजी अंतरिम है और इसपर आपत्ति भी दर्ज कराई जा सकती है। 
विज्ञापन


MPHC JJA answer key: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
जिन उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर किसी भी तरह की आपत्ति है, वह regexamhcjbp@mp.gov.in पर या  श्रीमान प्रधान रजिस्ट्रार (परीक्षा) उच्च न्यायालय म.प्र. जबलपुर पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ में 7 दिनों के भीतर जमा कर दें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना किसी भी प्रुफ के आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


MPHC JJA answer key: कैसै चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Exam Updates के सेक्शन में जाएं।
  • अब आपको संबंधित भर्ती की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed