फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPESB Vacancy: Another Chance to Apply for 752 Paramedical CRE Posts, Deadline Extended till August 30

MPESB Vacancy: पैरामेडिकल सीआरई के 752 पदों पर आवेदन का एक और मौका, अंतिम तिथि बढ़ी; 30 अगस्त तक भर दें फॉर्म

Wed, 27 Aug 2025 02:02 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 27 Aug 2025 02:02 PM IST
सार

MP Paramedical Exam 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पैरामेडिकल कॉम्बाइंड रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 752 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
MPESB Vacancy: Another Chance to Apply for 752 Paramedical CRE Posts, Deadline Extended till August 30
MPESB Paramedical CRE Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPESB Paramedical CRE Recruitment 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2025 तय की गई है। बता दें कि पहले आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त थी।

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 752 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांच लें।

विज्ञापन

27 सितंबर को होगी परीक्षा

एमपीईएसबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 27 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा और पात्रता विवरण

इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष से कम नहीं और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पात्रता और अन्य मानदंडों से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार सीधे लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, पैरामेडिकल सीआरई 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed