फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB: registrations window closing today for ITI Training Officer posts, apply now for 450 posts

MPESB: मध्य प्रदेश में आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के 400+ पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द करें यहां से पंजीकरण

Fri, 23 Aug 2024 11:52 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 23 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

MPESB ITI Training Officer: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड आज आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के पदों भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPESB: registrations window closing today for ITI Training Officer posts, apply now for 450 posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPESB ITI Training Officer: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB ) आज यानी 23 अगस्त, 2024 को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और आवेदक 28 अगस्त 2024 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन


भर्ती परीक्षा 30 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक। बोर्ड का लक्ष्य कुल 450 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुस सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों सम्बंधित ब्रांच या ट्रेड से आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
इनपदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये का शुल्क लागू है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - esb.mp.gov.in. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ITITO 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed