फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB: Applications for recruitment to 283 posts Group 3 Sub Engineer in MP have started

MPESB: मप्र में ग्रुप 3 के सब इंजीनियर समेत अन्य 283 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, 19 अगस्त तक है मौका

Tue, 06 Aug 2024 08:59 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 06 Aug 2024 08:59 AM IST
सार

MPESB: एमपीईएसबी के तहत ग्रुप 3 के इंजीनियर, तकनीशियन और अन्य पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 19 अगस्त तक का मौका है।

विज्ञापन
MPESB: Applications for recruitment to 283 posts Group 3 Sub Engineer in MP have started
MPESB Group 3 Recruitment 2024 आवेदन शुरू - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड के ग्रुप 3 के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू हो चुके हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी।  कुल 283 पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 3 सब इंजीनियर, टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने फॉर्म में 24 अगस्त 2024 तक करेक्शन कर सकेंगे। वहीं परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2024 को होगा।
विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्ती प्रक्रिया:
  • डायरेक्ट : 276 पद
  • कॉन्टेक्ट (संविदा) : 2 पद
  • बैकलॉग : 5 पद
  • कुल पदों की संख्या : 283

एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता: 
अभ्यर्थी को संबंधित ट्रेड/शाखा में डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु सीमा:
एमपीईएसबी ग्रुप-3 भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। नियमानुसार आयुसीमा में छूट लागू है।

चयन प्रक्रिया : आवेदकों की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर ही होगी।

आवेदन शुल्क :
सामान्य वर्ग, अन्य राज्य : 560 रुपए
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, ओबीसी : 310 रुपए

वेतनमान :
34,800 - 62, 800 रुपए प्रतिमाह।

उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन :
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के ग्रुप 3 सब इंजीनियर, टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का फॉलो करें।
  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म - ग्रुप 3 सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार और अन्य समकक्ष कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करके फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed