फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Staff Nurse Admit Card Released at sams.co.in know how to check Sarkari Naukri

MP Staff Nurse Admit Card: मध्यप्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Sat, 30 Jul 2022 03:50 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 30 Jul 2022 03:50 PM IST
सार

MP Staff Nurse Admit Card: उम्मीदवारों को बता दें कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा।

विज्ञापन
MP Staff Nurse Admit Card Released at sams.co.in know how to check Sarkari Naukri
MP Staff Nurse Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MP Staff Nurse Admit Card: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश ने राज्य में स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

MP Staff Nurse Admit Card: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की ओर से राज्य में स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 03 बजे से लेकर शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP Staff Nurse Admit Card: न बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को बता दें कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन

MP Staff Nurse Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़ा लिंक प्राप्त होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed