फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police Recruitment 2026: 655 Subedar and ASI Posts, Eligibility, Exam Date and Apply Details

एमपीईएसबी: 12वीं पास के लिए पुलिस विभाग में नई भर्ती, एएसआई-सूबेदार की 655 वैकेंसी, इस दिन शुरू होगा आवेदन

Thu, 17 Sep 2026 07:55 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 17 Sep 2026 07:55 PM IST
सार

MPESB Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया गया है। आवेदन 24 सितंबर से शुरू होंगे। 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा होगी। परीक्षा 3 नवंबर से शुरू होगी। पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
MP Police Recruitment 2026: 655 Subedar and ASI Posts, Eligibility, Exam Date and Apply Details
MP Police Subedar and ASI Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

MPESB Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग में सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक और सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) के पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 655 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 8 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती की लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

विज्ञापन

पहले जान लें सभी जरूरी तिथियां

प्रक्रिया तारीख
आवेदन शुरू 24 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 8 अक्तूबर 2026
आवेदन में सुधार 24 सितंबर से 13 अक्तूबर 2026
लिखित परीक्षा शुरू 3 नवंबर 2026

विज्ञापन

किन पदों पर भर्ती होगी?

इस भर्ती में सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के अलग-अलग पद शामिल हैं।

पद शाखा/इकाई पदों की संख्या
सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक सामान्य शाखा 125
सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक विशेष शाखा 10
सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) सामान्य शाखा 100
सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) मैदानी इकाई 370
सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) विशेष शाखा 25
सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) सीआईडी 25
कुल   655
विज्ञापन

कौन आवेदन कर सकता है?

दोनों पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ पद के अनुसार अलग-अलग तकनीकी योग्यता भी मांगी गई है।

सूबेदार आशुलिपिक के लिए योग्यता

  • 12वीं की परीक्षा पास हो।
  • हिंदी आशुलिपि की गति 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड, पॉलिटेक्निक या आईटीआई से हिंदी आशुलिपि की योग्यता हो।
  • वैध सीपीसीटी हिंदी टाइपिंग स्कोर कार्ड जरूरी है।
  • कंप्यूटर से जुड़ा एक वर्षीय डिप्लोमा या संबंधित पाठ्यक्रम की योग्यता होनी चाहिए।


सहायक उप निरीक्षक के लिए योग्यता

  • 12वीं पास होना जरूरी है।
  • वैध सीपीसीटी हिंदी टाइपिंग स्कोर कार्ड होना चाहिए।
  • एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या संबंधित तकनीकी डिग्री/डिप्लोमा मान्य होगा।
  • तकनीकी योग्यता में बीई, बीटेक, एमसीए, बीसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस/आईटी और एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संबंधित पॉलिटेक्निक डिप्लोमा भी शामिल हैं।

आयु सीमा कितनी है?

आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख यानी 8 अक्तूबर 2026 के आधार पर होगी।

  • सामान्य वर्ग के पुरुष और मध्यप्रदेश से बाहर के पुरुष अभ्यर्थी: अधिकतम 33 वर्ष
  • मध्यप्रदेश की सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी: अधिकतम 38 वर्ष
  • मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष: अधिकतम 38 वर्ष
  • मध्यप्रदेश के विक्रम पुरस्कार प्राप्त पुरुष अभ्यर्थी: अधिकतम 38 वर्ष
  • महिला विक्रम पुरस्कार प्राप्त और आरक्षित वर्ग के पुरुष विक्रम पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थी: अधिकतम 43 वर्ष


अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन के तहत पात्र मध्यप्रदेश निवासी अभ्यर्थियों को आधार आयु सीमा में पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जा सकती है। अधिकतम सीमा 43 वर्ष होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • सूबेदार (मंत्रालयिक) पद का वेतनमान 36,200 से 1,14,800 रुपये है।
  • सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) पद का वेतनमान 19,500 से 62,000 रुपये है।
  • चयनित अभ्यर्थियों पर निर्धारित अंशदायी पेंशन व्यवस्था लागू होगी।

भर्ती में कितने चरण होंगे?

चयन प्रक्रिया में लिखित कंप्यूटर आधारित परीक्षा और कौशल परीक्षा शामिल होगी। अंतिम मेरिट में लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के अंक जोड़े जाएंगे।


पहला चरण: लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा के लिए दो घंटे मिलेंगे। इस परीक्षा में नकारात्मक अंक नहीं होगा।

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                दूसरे चरण में कौशल परीक्षा कैसी होगी?

लिखित परीक्षा के बाद पद और श्रेणी के अनुसार पदों की संख्या से सात गुना अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। कौशल परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

सूबेदार आशुलिपिक के लिए
हिंदी आशुलिपि की दो परीक्षाएं होंगी। प्रत्येक में पांच मिनट का श्रुतलेख (Dictation) होगा और गति 100 शब्द प्रति मिनट होगी। लेख के लिए कुल 20 अंक और उसे लिखने/टाइप करने के लिए 80 अंक होंगे।

सहायक उप निरीक्षक के लिए
हिंदी टाइपिंग की परीक्षा होगी। इसमें 600-600 शब्द के दो अनुच्छेद टाइप करने होंगे। प्रत्येक अनुच्छेद के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क श्रेणी और आवेदन के प्रकार के अनुसार अलग-अलग है।

  • सामान्य वर्ग के सीधे आवेदन: 500 रुपये
  • मध्यप्रदेश के आरक्षित वर्ग के सीधे आवेदन: 250 रुपये
  • सामान्य वर्ग के विभागीय आवेदन: 200 रुपये
  • आरक्षित वर्ग के विभागीय आवेदन: 100 रुपये
  • कियोस्क के जरिए पोर्टल शुल्क: 60 रुपये
  • पंजीकृत उपयोगकर्ता के लिए पोर्टल शुल्क: 20 रुपये


आवेदन में सुधार करने पर 20 रुपये प्रति सुधार और 40 रुपये पोर्टल शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed