फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police excise constable Vacancy, MP Police bharti, MP Police excise constable recruitment, MP Police excise

MP Police Bharti: एमपी पुलिस में आबकारी आरक्षक के अब 462 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ी

Wed, 28 Dec 2022 10:09 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 28 Dec 2022 10:09 AM IST
सार

Mp Police Constable Bharti 2022: मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी पुलिस के आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) के पदों पर हो रही भर्ती के लिए पदों की संख्या को बढ़ा दिया है। 
 

विज्ञापन
MP Police excise constable Vacancy, MP Police bharti, MP Police excise constable recruitment, MP Police excise
MPPEB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Mp Police Constable Bharti 2022: मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की थी। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। एमपीपीईबी ने आबकारी कॉन्स्टेबल के पदों में बढ़ोतरी की है। इसके साथ आवेदन की अंतिम तारीख को भी आगे बढा़ दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले इस वैकेंसी के तहत दो सौ पदों पर भर्तियां होनी थी। लेकिन अब इन पदों को बढ़ाकर 462 कर दिया गया है। इतना ही नहीं पहले आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2022 थी, जिसे बढ़ाकर अब 29 दिसंबर कर दिया गया है। जिससे उन उम्मीदवारों को इसका फायदा मिलेगा, जिन्होंने किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे। 

विज्ञापन

 

Mp Police Constable Bharti आयु-सीमा और वेतन

मध्य प्रदेश आबकारी कॉन्स्टेबल के लिए चयनित उम्मीदवारों को 19500 से 62000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।  उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए। एससी एसटी और ओबीसी और सभी वर्गों की महिलाओं को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।  

Mp Police Constable Bharti चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के तहत कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 20 फरवरी 2023 को होगी। लिखित परीक्षा में 100 नंबर का पेपर आएगा। इसमें एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में चयन के लिए अनारक्षित वर्ग को कम से कम 60 प्रतिशत अंक, एससी/एसटी और ओबीसी को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

 

विज्ञापन

Mp Police Constable Bharti ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एमपीपीईबी के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • मध्यप्रदेश आबकारी कॉन्स्टेबल के पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • निर्देश पढ़ें और आगे बढ़ें।
  • विवरण दर्ज करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • एमपी एक्साइज कॉन्स्टेबल फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed