फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police Constable Provisional Answer Key 2021 Out Objection window opens on peb.mp.gov.in

MP Police Constable Results: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2021-22 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे दे सकते हैं चुनौती

Sat, 19 Feb 2022 05:02 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 05:02 PM IST
सार

MP Police Constable Results: जो उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एमपीपीईबी यानी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MP Police Constable Provisional Answer Key 2021 Out Objection window opens on peb.mp.gov.in
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MP Police Constable Results: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021-22 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एमपीपीईबी यानी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रेडियो और जीडी कांस्टेबल पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की यह प्रोविजनल आंसर की है। इसके खिलाफ आपत्तियां और चुनौतियां आमंत्रित की गई है। यह भर्ती अभियान मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के 6,000 विभिन्न पदों को भरेगा। उम्मीदवार अधिक संबंधित विवरणों के लिए एमपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

विज्ञापन

प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा

उम्मीदवारों द्वारा अंतरिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड किया जा सकता है और यदि आवश्यक हो तो वे अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की विंडो तीन दिन यानी 21 फरवरी, 2022 तक खुली रहेगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, प्रश्न-पत्र में किसी भी गलत प्रश्न या उत्तर के संबंध में, केवल उम्मीदवार ही इस वेबसाइट पर प्रदर्शित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।  
 

MP Police Answer Key 2021 डाउनलोड करने का तरीका

  1. उम्मीदवार सबसे पहले व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर 'पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 प्रोविजनल आंसर की' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और विवरण दर्ज करना होगा।
  4. फिर वे उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और यदि कोई हो तो आंसर की पर आपत्ति उठा सकते हैं।
  5. आप आंसर की को डाउनलोड करके या भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
  6. आपत्तियों के निवारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed