फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP NHM CHO Recruitment 2023 last date know how to apply at nhmmp.gov.in

NHM MP CHO 2023: एमपी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन

Thu, 16 Nov 2023 11:20 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 16 Nov 2023 11:20 AM IST
सार

MP NHM CHO Recruitment 2023: एमपी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MP NHM CHO Recruitment 2023 last date know how to apply at nhmmp.gov.in
NHM Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

MP NHM Community Health Officer Recruitment 2023: मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,मध्यप्रदेश के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती चल रही है। जिसके लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया आज यानी 16 नवंबर 2023 को समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो , वे आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

NHM MP CHO रिक्तियों की संख्या

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कुल 980 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
  • सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों में सीसीएच प्रमाणपत्र - 480 पद
  • संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी - 500 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

NHM MP CHO शैक्षणिक योग्यता

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,मध्यप्रदेश के तहत भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग में डिग्री,नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। जीएनएम उम्मीदवार सीसीएच परीक्षा के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन

NHM MP CHO 2023 आयुसीमा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,मध्यप्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2023 के अनुसार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed