फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP High Court Stenographer Recruitment 2026: Apply for 418 District Court Posts

एमपी हाई कोर्ट में भर्ती: 418 पदों पर आवेदन शुरू, 91300 तक वेतन; कौन भर सकता है फॉर्म, क्या है अंतिम तिथि?

Tue, 06 Oct 2026 07:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 06 Oct 2026 07:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायालयों में 418 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत शीध्रलेखक (स्टेनोग्राफर) और सहायक की कुल 418 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया आज 6 अक्तूबर से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 27 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
MP High Court Stenographer Recruitment 2026: Apply for 418 District Court Posts
MP High Court Stenographer Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर ने जिला एवं सत्र न्यायालयों की स्थापना में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती के तहत शीघ्रलेखक ग्रेड-II, शीघ्रलेखक ग्रेड-III, शीघ्रलेखक ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) और सहायक ग्रेड-III (अंग्रेजी जानने वाला) के कुल 418 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?

  • इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 6 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए 30 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित है।
  • प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस पद पर कितनी रिक्तियां हैं?

भर्ती में पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 
पद का नाम कुल रिक्तियां
शीघ्रलेखक ग्रेड-II 69
शीघ्रलेखक ग्रेड-III 299
शीघ्रलेखक ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) 20
सहायक ग्रेड-III (अंग्रेजी जानने वाला) 30
कुल 418

 

विज्ञापन

एमपी हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए?

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने इच्छित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जांच करनी होगी।

  • पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है।
  • संबंधित पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निर्धारित स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास निर्धारित कंप्यूटर दक्षता से जुड़ी आवश्यक योग्यता होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर पदों के लिए निर्धारित आशुलिपि और टाइपिंग दक्षता पूरी करना जरूरी है।
  • सहायक ग्रेड-III (अंग्रेजी जानने वाला) पद के लिए अंग्रेजी से संबंधित निर्धारित योग्यता पूरी करनी होगी।
  • आवेदन में दर्ज जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी प्रमाण-पत्रों से मेल खानी चाहिए।
  • भर्ती की अन्य पात्रता शर्तें मध्यप्रदेश जिला न्यायालय स्थापना (भर्ती व सेवा की शर्तें) नियम-2016 और लागू सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित होंगी।

उम्र सीमा कितनी है?

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

 
श्रेणी अधिकतम आयु
मध्यप्रदेश के पुरुष उम्मीदवार और अन्य राज्यों के पुरुष अनारक्षित उम्मीदवार 40 वर्ष
मध्यप्रदेश के पुरुष आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार 40 वर्ष
मध्यप्रदेश के पुरुष/महिला एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवार 45 वर्ष
मध्यप्रदेश सरकार/निगम/मंडल/स्वायत्त संस्था के कर्मचारी और नगर सैनिक 45 वर्ष
मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों की महिला उम्मीदवार 45 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवार 45 वर्ष

 

चयन कैसे होगा?

स्टेनोग्राफर पदों पर चयन दो चरणों में किया जाएगा।

  • पहले चरण में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी।
  • इसके बाद हिंदी आशुलिपि कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।


दोनों चरणों के लिए 100-100 अंक निर्धारित हैं। प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

MP High Court Stenographer Recruitment 2026 Noitce - PDF

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। शुल्क में परीक्षा शुल्क के साथ पोर्टल और अन्य शुल्क भी शामिल हैं।

 
श्रेणी परीक्षा शुल्क पोर्टल एवं अन्य शुल्क कुल शुल्क
अनारक्षित और/या मध्यप्रदेश से बाहर के आवेदक ₹200 ₹743.40 ₹943.40
ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस (केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी) ₹0 ₹743.40 ₹743.40
सभी दिव्यांग उम्मीदवार ₹0 ₹743.40 ₹743.40

 

आवेदन कैसे करें?

एमपी हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए ये चरण अपनाएं:

  • मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक खोलें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।
  • जरूरी दस्तावेज और प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार लागू शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांचें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद उसकी रसीद या प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed