फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Most of the candidates who are successful in the Civil Services Examination choose their optional subject in this stream-safalta

UPSC CSE 2022: सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले अधिकतर अभ्यर्थी इस स्ट्रीम में चुनते हैं अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट, पूरी जानकारी देखें यहाँ

Thu, 17 Mar 2022 01:38 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 17 Mar 2022 01:38 PM IST
सार

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 को समाप्त हुई थी। CSE 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है।
 

विज्ञापन
Most of the candidates who are successful in the Civil Services Examination choose their optional subject in this stream-safalta
UPSC - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही जरूरी जानकारी है। देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली इस परीक्षा के लिए युवा यूं तो इससे जुड़ी हर एक जानकारी तैयारी शुरू करने से पहले ही इकट्टा कर लेते हैं। लेकिन फिर भी ऐसी कई बाते हैं जो अक्सर युवाओं को पता नहीं होती। यहां हम ऐसी कई बातें बताएंगे जो सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काफी रोचक हो सकती हैं। बता दें कि UPSC 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 को समाप्त हो चुकी है और इसके प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दो फरवरी 2022 से हुई थी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिये 861 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन, बाद में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुपA) की 150 रिक्तियों को भी इसमें शामिल कर दिया गया। IRMS ग्रुप A की भर्तियो को इसमें शामिल करने के बाद CSE 2022 में रिक्तियों की संख्या861 से बढ़कर 1011 हो गई है। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर एवं पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

सबसे अधिक इस स्ट्रीम से अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनते हैं अभ्यर्थी :

सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले अधिकतर अभ्यर्थी हयूमैनिटिज़ स्ट्रीम में से अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनते हैं। UPSC द्वारा जारी किए गए एकआंकड़े के मुताबिक CSE 2019 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 82.6 फीसदी अभ्यर्थियों ने हयूमैनिटिज़ स्ट्रीम में से अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना था।इसके अलावा CSE 2018 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 85.1 फीसदी अभ्यर्थियों ने और CSE 2017 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 85.5फीसदी अभ्यर्थियों ने हयूमैनिटिज़ स्ट्रीम में से अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना था।

विज्ञापन

क्या है चयन प्रक्रिया :

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लेकर सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेना होता है।प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेकर सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस की लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है और फिर इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को आखिरी चरण में इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट में हिस्सा लेना होता है। सिविल सेवा परीक्षा के प्रीलिम्स में अभ्यर्थियों का कट ऑफ 200 अंको की परीक्षा केआधार पर निकाला जाता है और फाइनल कट ऑफ मेंस की लिखित परीक्षा के 1750 अंको और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 अंको को जोड़कर तैयारकिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता लेसकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारीके लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed