UPSSSC PET 2022: PET 2021 में शामिल हुए थे 17 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी, जानें कितने साल तक होती है PET स्कोरकार्ड की वैल्यू और इसमें कैसे ला सकते हैं अच्छे मार्क्स
उत्तर प्रदेश में इस साल प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। राज्य में पहली बार यह परीक्षा 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य में जल्द ही फिर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) आयोजित करने जा रही है। दरअसल UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक राज्य में दोबारा PET 18 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। UPSSSC द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है और राज्य में पहली बार PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था। UPSSSC ने PET 2022 के लिए आयोजन की संभावित तारीख तो जारी कर दी है। लेकिन आयोग ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कब से होगी। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़ कर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
PET 2021 में 17 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा :
उत्तर प्रदेश में पहली बार PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 20,72,903 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि इनमें से काफी अभ्यर्थी PET में शामिल नहीं हुए थे और इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 17,99,052 थी।
कितने साल तक होती है PET स्कोरकार्ड की वैल्यू :
UPSSSC द्वारा पहली बार आयोजित की गई PET के लिए जारी की गई सूचनाओं के मुताबिक इसके स्कोरकार्ड की वैल्यू एक साल तक रहती है। इसलिए PET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी एक साल तक इसके स्कोरकार्ड के आधार पर UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को PET 2022 से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए।
कैसे ला सकते हैं अच्छे मार्क्स :
PET के आधार पर निकलने वाली भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का इसमें अच्छा स्कोर करना बेहद अवश्य है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए देश की जानी मानी ऐड टेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़ने पर अभ्यर्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखने वाले शिक्षकों से पढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही इस खास कोर्स में अभ्यर्थियों को डेली लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस, फ्री पीडीएफ नोट्स, 1000 से भी ज्यादा प्रैक्टिस प्रश्न और डाउट्स क्लासेस समेत कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अभ्यर्थी इस खास कोर्स से ऊपर दिए गए कोर्स के लिंक पर क्लिक कर उससे जुड़ सकते हैं और PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छे मार्क्स ला सकते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।