संविदा भर्ती : नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में 22 पदों पर रिक्तियां, वेतन 1.50 लाख रुपये तक
नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस (नैबकॉन्स) ने 22 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां संविदा पर हैं।
विस्तार
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने संविदा पर भर्तियां निकाली हैं। नाबार्ड की सब्सिडियरी कंपनी नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस (नैबकॉन्स) ने 22 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां संविदा पर हैं और ऑफ फार्म डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के लिए निकाली गई हैं। ये रिक्तियां मुंबई स्थित हेड ऑफिस में सीनियर कंसल्टेंट और राज्यों में स्थित कार्यालयों में जूनियर कंसल्टेंट पदों के लिए निकाली गई हैं।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 29 मई, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nabcons.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पीजी व एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कम से कम 10 साल का अनुभव भी मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 40 साल से कम और 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
वहीं, जूनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमबीए एवं आईटी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही 3 साल का अनुभव भी मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए 25 से लेकर 35 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीनियर कंसल्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 1.50 लाख रुपये और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये महीने का वेतन मिलेगा।
बता दें कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) मुम्बई, महाराष्ट्र में स्थित भारत सरकार का एक शीर्ष बैंक है। इसे कृषि ऋण से जुड़े क्षेत्रों में, योजना और परिचालन के नीतिगत मामलों में तथा भारत के ग्रामीण अंचल की अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए मान्यता प्रदान की गई है।
नाबार्ड केंद्रीय सहकारी बैंकों, वाणिज्यिक बैंक, राज्य सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और भूमि विकास बैंकों को और उनके माध्यम से कृषि, लघु उद्योग और अन्य ग्रामीण और कुटीर उद्योगों को पुनर्वित्त सेवाएं प्रदान करता है। वहीं, NABCONS (नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज), नाबार्ड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जिसे 2003 में कृषि, ग्रामीण विकास और संबद्ध क्षेत्रों के सभी क्षेत्रों में परामर्श प्रदान करने के लिए बनाया गया था।