SSC MTS : बेरोजगारी का आलम या सरकारी नौकरी की चाहत; एसएससी एमटीएस भर्ती में 55 लाख आवेदन
SSC MTS 2023: कर्मचारी चयन आयोग की SSC MTS की भर्ती के लिए एमबीए, बीटेक, लॉ की डिग्री रखने वाले करीब 55 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएससी एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग ऑफिसर की नौकरी क्लर्क स्तर की होती है जो सभी तरह के छोटे-मोटे मगर जिम्मेदारी वाले करते हैं। इस नौकरी के लिए भी उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं का इतनी बड़ी संख्या में आवेदन करना हैरान करने वाला है।
इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष निर्धारित थी और आरक्षित श्रेणी के लिए जो छूट दी गई वो अलग थी। अब यह अनुमान लगाया जा सकता है बेरोजगारी का आलम यह है कि बड़ी-बड़ी डिग्री रखने वाले युवा भी जमादार और माली बनने के लिए आवेदन कर रहे हैं। यही कारण है कि आवेदकों की संख्या 55 लाख तक पहुंच गई है।
बता दें कि मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS नॉन-टेक्निकल) का काम क्लर्क श्रेणी का होता है। यह केंद्र सरकार के कार्यालयों में लगने वाली भर्तियों में से एक है। यह चतर्थ श्रेणी में आने वाली नौकरी होती है। इसमें दफ्तर के काम सम्मिलित होते हैं। जो अधिकांश रूप से 10वीं या 12वीं पास कर नौकरी तलाशने वालों के लिए सबसे पहली पसंद मानी जाती है।
दरअसल, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS नॉन-टेक्निकल) और हवलदार (सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) 2022 के लिए लगभग 55,21,917 अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं। और तो और इनमें कुल 19 लाख चार हजार 139 आवेदक प्रयागराज के SSC मध्य क्षेत्र दफ्तर के अंतर्गत आने वाले आवेदक यूपी और बिहार से हैं।
एसएससी एमटीएस के लिए 10वीं-12वीं पास करने वाले युवा तो इसमें आवेदन कर ही रही थे। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि इसमें चपरासी-चौकीदार और माली जैसी जगहों के लिए बीटेक, एमटेक, एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीसीए, बीएड, एलएलबी, एमएससी की डिग्री लिए युवा आवेदन कर रहे हैं।