MAHATRANSCO Recruitment: महाट्रांस्को इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई
Mahatransco Recruitment 2022 Last Date: महाराष्ट्र सरकार ने इंजीनियर भर्ती के तहत चीफ इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर की योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। महाट्रांस्को भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन ही जमा करने होंगे।
विस्तार
MAHATRANSCO Recruitment 2022 Last Date: महाट्रांस्को यानी महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO) की ओर से निकाली गई इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन की समय-सीमा 19 अप्रैल, 2022 को समाप्त हो रही है। महाराष्ट्र सरकार ने इंजीनियर भर्ती के तहत चीफ इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर की योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
महाट्रांस्को भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन ही जमा करने होंगे, इच्छुक उम्मीदवार पात्रता अनुसार दिए गए पते पर 19 अप्रैल, 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए शुल्क 800 रुपये लागू होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
MAHATRANSCO भर्ती के लिए योग्यता एवं पात्रता मानदंड
महाट्रांस्को द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चीफ इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के पदों के लिए आवेदक उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री के साथ विद्युत उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में कुल 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
जबकि, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री और विद्युत वितरण क्षेत्र में कुल 12 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
MAHATRANSCO भर्ती के लिए पदों का विवरण
- सहायक इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 170
- सहायक इंजीनियर (दूरसंचार) - 25
- सहायक इंजीनियर (सिविल) - 28
- मुख्य इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 04
- अधीक्षण इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 11
- अधीक्षण इंजीनियर (सिविल) - 01
- मुख्य महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 01
- मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और प्रवर्तन) - 01
- उप महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 01
- कार्यकारी निदेशक (संचालन) - 01
- कार्यकारी निदेशक (परियोजना) - 01
MAHATRANSCO Recruitment के लिए ऐसे करें आवेदन
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के इंजीनियरिंग के पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करने की सुविधा दी गई हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए पते पर अपना आवेदन और निर्धारित दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
मुख्य महाप्रबंधक (एचआर),
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड,
प्रकाशगंगा, ई-ब्लॉक, प्लॉट नंबर, सी -19, 7वीं मंजिल,
एचआर विभाग, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स,
बांद्रा (ई), मुंबई 400051 (महाराष्ट्र)।