MAHATRANSCO AE Recruitment: यहां निकलीं है सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन
MAHATRANSCO AE Recruitment: महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की ओर से जारी की गई सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई, 2022 को निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MAHATRANSCO AE Recruitment: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO/महाट्रांस्को) ने सहायक इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रूप में आयोजित होगी। भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार महाट्रांस्को की आधिकारिक वेबसाइट mahatransco.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
MAHATRANSCO AE Recruitment: इस तारीख तक होंगे आवेदन
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की ओर से जारी की गई सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें ताकि आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
MAHATRANSCO AE Recruitment: इतनी है रिक्त पदों की संख्या
महाट्रांस्को की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 223 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में सहायक इंजीनियरिंग के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार उम्मीदवारों की आयु-सीमा अधिकतम 38 साल होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क के रुप में जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
MAHATRANSCO AE Recruitment: भर्ती का विवरण
- असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के लिए रिक्त पदों की संख्या- 170 पद
- सहायक अभियंता (दूरसंचार) के लिए रिक्त पदों की संख्या- 25 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए रिक्त पदों की संख्या- 28 पद
MAHATRANSCO AE Recruitment: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपवा आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahatransco.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सहायक इंजीनियर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।