फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Maharashtra Talathi Recruitment 2023 Application Begins for 4644 Posts at mahabhumi.gov.in Know How to Apply

Maharashtra Talathi Recruitment 2023: तलाठी के 4644 पदों पर भर्ती हुई शुरू,जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Mon, 26 Jun 2023 07:56 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Mon, 26 Jun 2023 07:56 PM IST
सार

Maharashtra Talathi Recruitment 2023: महाराष्ट्र राजस्व और वन विभाग की तरफ से तलाठी पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2023 से शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
Maharashtra Talathi Recruitment 2023 Application Begins for 4644 Posts at mahabhumi.gov.in Know How to Apply
Maharashtra Talathi Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Maharashtra Talathi Recruitment 2023: महाराष्ट्र राजस्व और वन विभाग की तरफ से तलाठी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2023 से शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

Maharashtra Talathi Recruitment 2023: कुल पद

महाराष्ट्र राजस्व और वन विभाग के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 4,644 तलाठी पदों को भरना है। इसकी आवेदन प्रक्रिया mahabhumi.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। इन पदों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • नासिक डिवीजन: 985 पद
  • छत्रपति शंभाजी नगर डिवीजन (औरंगाबाद) : 939 पद
  • कोंकण डिवीजन : 838 पद
  • नागपुर डिवीजन : 727 पद
  • अमरावती डिवीजन : 288 पद
  • पुणे डिवीजन: 887 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra Talathi Recruitment 2023: आयु सीमा और आवेदन शुल्क

महाराष्ट्र राजस्व और वन विभाग की तलाठी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की न्यूनतम आयुसीमा 19 वर्ष तय है। इस प्रक्रिया में अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।

इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी को 900 रुपये आवेदन शुल्क से भरना होगा।

विज्ञापन

Maharashtra Talathi Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन


उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार मराठी भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में निपुण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया में चयनित होने के बाद उम्मीदवार को 25 हजार 500 रुपये से लेकर 81 हजार 100 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

Maharashtra Talathi Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed